फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   Flirting Day 2025 Things to Take Care While Flirting Know Flirt Tips

Flirting Day 2025: फ्लर्ट करते समय रखें इन बातों का ध्यान, वरना कहीं चांटा न खाना पड़ जाए

Tue, 18 Feb 2025 09:10 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 18 Feb 2025 09:10 AM IST
सार

अगर आप किसी को पसंद करते हैं और उनके साथ मज़ाकिया और आकर्षक ढंग से बातचीत करना चाहते हैं, तो आपको कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना होगा।  
 

विज्ञापन
Flirting Day 2025 Things to Take Care While Flirting Know Flirt Tips
फ्लर्ट करते समय रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

Flirting Day 2025: एंटी वैलेंटाइन सप्ताह के चौथे दिन फ्लर्ट डे मनाया जाता है। इस साल फ्लर्ट डे 18 फरवरी को है। इस दिन को मनाने का मकसद, प्यार में हारे लोगों के लिए एक नई शुरुआत का मौका देना है।  जो लोग दिल टूटने के बाद फिर से मस्ती करना चाहते हैं और नए रिश्ते बनाना चाहते हैं, वह इस दिन नए लोगों से मिलने की कोशिश करते हैं और हेल्दी फ्लर्ट करते हैं।

विज्ञापन


फ्लर्ट करना एक कला है, लेकिन अगर सही तरीके से न किया जाए तो यह सामने वाले के लिए असहज या अपमानजनक भी हो सकती है। फ्लर्टिंग तभी अच्छी लगती है जब दोनों लोग इसमें रुचि रखते हों और सहज महसूस करें। फ्लर्ट तो कई तरह की किया जा सकता है लेकिन सम्मानजनक व्यवहार और सही अंदाज अपनाकर आप हेल्दी फ्लर्ट कर सकते हैं। अगर आप किसी को पसंद करते हैं और उनके साथ मज़ाकिया और आकर्षक ढंग से बातचीत करना चाहते हैं, तो आपको कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना होगा।  
विज्ञापन


सहजता का ध्यान रखें

  • अगर सामने वाला व्यक्ति आपकी बातों में रुचि ले रहा है तभी फ्लर्टिंग को आगे बढ़ाएं।  
  • अगर उन्हें असहज महसूस हो रहा है, तो तुरंत रुक जाएं।
  • किसी को भी जबरदस्ती इम्प्रेस करने की कोशिश न करें।


ओवर एक्टिंग से बचें

  • फ्लर्टिंग का मतलब यह नहीं कि आप जबरदस्ती खुद को ज्यादा कूल या स्मार्ट दिखाने लगें।  
  • स्वाभाविक रहें, ज्यादा ओवर एक्टिंग न करें।
  • अच्छा श्रोता बनें और सामने वाले की बातों पर भी ध्यान दें।  


अनावश्यक नजदीकियों से बचें

  • जब तक सामने वाला पूरी तरह सहज न हो, तब तक छूने से बचें।
  • अनावश्यक नज़दीकियां या पर्सनल स्पेस में घुसना गलत संकेत दे सकता है।
  • कुछ लोग टच को असहज मान सकते हैं, इसलिए उन्हें आजमाने की कोशिश न करें।


हद से ज्यादा तारीफ न करें
 

  • तारीफ करें, लेकिन ईमानदारी से।
  • हर दो मिनट में तुम बहुत सुंदर लग रही होया तुमसे अच्छा कोई नहीं कहने से सामने वाला बोर हो सकता है।
  • असली तारीफ करें, न कि घिसे-पिटे डायलॉग्स बोलें।  


मजाक में हद पार न करें

  • कोई भी ऐसा मजाक न करें जो सामने वाले को असहज महसूस कराए।  
  • शरीर, कपड़े या किसी के निजी जीवन पर कमेंट करने से बचें।
  • अगर सामने वाला हंसे, तभी मजाक को आगे बढ़ाएं।
     
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed