साथी को खुश करने के लिए पुरुषों को जरूर करने चाहिए ये काम
- पत्नी को खुश करने के लिए बस करना होगा ये छोटा सा काम
- मिल बांट कर संभाले बड़ी जिम्मेदारियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कौन नहीं चाहता कि उसका वैवाहिकत जीवन खुशहाल हो। चाहे शादी को कई साल हो गए हों, बच्चे हो गए हों, अभी अभी हुई हो या जल्द ही होने वाली हो जरूरी है कि कुछ ऐसे कदम उठाएं जो इस रिश्ते को खुशहाल बनाने में मदद करें।
पुरुषों की भी इसमें बराबर की भूमिका होती है और ऐसा करने के लिए आप अपबने बच्चों की जिम्मेदारी उठाना शुरू कर सकते हैं। अगर अभी बच्चे नहीं भी हैं तो आने वाले समय के लिए अभी से तैयार रहिए।
अगर आप अपने वैवाहिक जीवन को बेहतर बनाए रखने की ख्वाहिश रखते हैं, तो आपको बच्चों के देखरेख की ज्यादा से ज्यादा जिम्मेदारियों को उठाना चाहिए।
हाल ही में जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी के शोध में खुलासा हुआ कि जो पुरुष अपनी पत्नी को बराबर का दर्जा देकर बच्चों की देखरेख की ज्यादातर जिम्मेदारियों को खुद उठाते हैं, उनका वैवाहिक जीवन काफी अच्छा होता है।
बच्चों की तरफ बढ़ाएंगे जिम्मेदारी तो पत्नी होगी खुश
आज के जमाने में महिलाएं भी बाहर निकल कर काम करती हैं या जो नहीं भी करती और घर संभालती हैं, तो वे भी अपने पतियों से अपेक्षा रखती हैं कि पति उनके कामों को थोड़ा बांट ले।
अगर किचन में खाना बनाने का काम आप नहीं भी कर रहे हैं तो भी कम से कम बच्चों की जिम्मेदारी तो उठा ही सकते हैं। इससे वैवाहिक संबंधों को लेकर महिलाएं काफी संतुष्ट महसूस करती हैं।
अमेरिकन सोसियोलॉजिकल एसोसिएशन में पेश किए गए शोध में कहा गया कि अगर बच्चों की देखरेख का सारा जिम्मा महिलाओं पर होता है, तो उनका वैवाहिक जीवन पूरी तरह खुशमय नहीं रह जाता है। लिहाजा महिलाओं के साथ पुरुषों को भी बच्चों की जिम्मेदारियों को उठाना चाहिए।
बच्चों को समय देने से आप बच्चों के प्रति भी और अधिक संवेदनशील बनते हैं। उनकी जरूरतों को आप भी समझते हैं और जुड़ाव महसूस करते हैं।
इस तरह पूरे परिवार का आपस में रिश्ता मजबूत होता है और महिलाएं शादी के इस रिश्ते में खुश रहती हैं। अब जाहिर सी बात है कि बीवी खुश तो आप खुश!