फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   Easy way to reduce children screen time but before that every parent should change this habit of their own

पेरेंटिंग टिप्स: बच्चे का स्क्रीन टाइम करना है कम? सबसे पहले माता-पिता बदलें अपनी ये आदतें

Thu, 15 Oct 2026 02:53 PM IST
सोनिया चौहान लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनिया चौहान Updated Thu, 15 Oct 2026 02:53 PM IST
सार

Parenting Tips: कई बार बच्चे घंटों स्क्रीन पर वीडियो देखते हैं या गेम खेलते रहते हैं, जिससे उनकी पढ़ाई, खेलकूद और नींद का रूटीन प्रभावित हो सकता है। ऐसे में बच्चे का स्क्रीन टाइम कम करना माता-पिता के लिए एक चुनौती बन जाता है।

विज्ञापन
Easy way to reduce children screen time but before that every parent should change this habit of their own
बच्चे का स्क्रीन टाइम कम करने का तरीका - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

Parenting Tips in Hindi: आजकल बच्चों में मोबाइल, टीवी और टैबलेट इस्तेमाल करने का चलन तेजी से बढ़ रहा है। कई बार बच्चे घंटों स्क्रीन पर वीडियो देखते हैं या गेम खेलते रहते हैं, जिससे उनकी पढ़ाई, खेलकूद और नींद का रूटीन प्रभावित हो सकता है। ऐसे में बच्चे का स्क्रीन टाइम कम करना माता-पिता के लिए एक चुनौती बन जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बच्चों की इस आदत को सुधारने के लिए सबसे पहले माता-पिता को अपनी कुछ आदतों में बदलाव करना जरूरी है?

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, बच्चे अक्सर अपने माता-पिता को देखकर चीजें सीखते हैं। अगर घर में बड़े लोग भी बार-बार मोबाइल इस्तेमाल करते हैं, तो बच्चों का स्क्रीन की ओर आकर्षित होना स्वाभाविक है। ऐसे में बच्चों का स्क्रीन टाइम कम करने के लिए माता-पिता को खुद मोबाइल का इस्तेमाल सीमित करना चाहिए और बच्चों के साथ खेलने, बातचीत करने व दूसरी गतिविधियों में समय बिताना चाहिए। आइए जानते हैं कि माता-पिता अपनी किन आदतों को बदलकर बच्चों की स्क्रीन टाइम की आदत सुधार सकते हैं।


खुद मोबाइल का इस्तेमाल कम करें

बच्चे अपने माता-पिता को देखकर बहुत कुछ सीखते हैं। अगर आप हर समय मोबाइल में व्यस्त रहते हैं, तो बच्चा भी ऐसा ही करने की कोशिश कर सकता है। इसलिए बच्चों के सामने फोन का इस्तेमाल सीमित करें। जब आप परिवार के साथ हों, तो फोन को दूर रखें।
 

खाना खाते समय फोन दूर रखें
माता-पिता खाने की मेज पर मोबाइल इस्तेमाल करने से बचें। परिवार के सभी सदस्य साथ बैठकर खाना खाएं और बातचीत करें। इससे बच्चे को भी भोजन के समय स्क्रीन से दूर रहने की आदत पड़ेगी।

 

बच्चे के साथ समय बिताएं
अपनी व्यस्त दिनचर्या से समय निकालकर माता-पिता बच्चे के साथ खेलें, कहानियां पढ़ें या उसकी पसंद की गतिविधियों में हिस्सा लें। इससे बच्चा मोबाइल के बजाय दूसरी गतिविधियों में रुचि लेने लगेगा।


मोबाइल की जगह बच्चे को दें दूसरे विकल्प
जब बच्चा जिद करे या बोर हो, तो माता-पिता को उसे तुरंत मोबाइल देने के बजाय उससे बात करें या किसी दूसरी गतिविधि में व्यस्त करें। इससे वह हर बार मनोरंजन या मन बहलाने के लिए स्क्रीन पर निर्भर नहीं होगा। उसे ड्राइंग, पेंटिंग, किताबें पढ़ने, पजल सुलझाने और आउटडोर गेम्स खेलने के लिए प्रोत्साहित करें। जब बच्चे के पास मनोरंजन के दूसरे विकल्प होंगे, तो वह स्क्रीन पर कम समय बिता सकता है।


घर में स्क्रीन टाइम के नियम बनाएं
बच्चे के मोबाइल इस्तेमाल करने का समय तय करें और इन नियमों का पालन खुद भी करें। सोने से पहले और पढ़ाई के दौरान मोबाइल से दूरी बनाए रखने की आदत डालें। वहीं ध्यान दें कि बच्चा मोबाइल पर क्या देख रहा है और कितनी देर तक देख रहा है।  उसकी उम्र के अनुसार सुरक्षित और उपयोगी कंटेंट चुनने में मदद करें। केवल पाबंदी लगाने के बजाय उसे स्क्रीन टाइम संतुलित रखने का कारण भी समझाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed