{"_id":"e24a120f20dba614d776286a52e031c2","slug":"does-your-family-hate-your-spouse","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब पार्टनर को नापसंद करे फैमिली","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
जब पार्टनर को नापसंद करे फैमिली
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 24 Sep 2013 05:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्सर ऐसी स्थिति आती है जब आपकी फैमिली आपके पार्टनर को स्वीकार नहीं करती। ऐसे में आप दोनों तरफ से फंस जाते हैं। नतीजन आप तनाव में रहने लगते हैं या आपको डिप्रेशन हो जाता है।
विज्ञापन
लेकिन आप इन तरीकों से ऐसी स्थिति से निपट सकते हैं। जानें, आपको क्या करना होगा?
उन्हें कुछ वक्त दो
इस तरह की स्थिति में आपको सबसे पहले अपने परिवार को सच्चाई को स्वीकार करने का वक्त देना चाहिए। उन्हें इस बात का टाइम दें कि वे विश्वास कर सकें कि आपने अपना लाइफ पार्टनर चुन लिया है।
विज्ञापन
हालांकि आपको ये नहीं पता कि आपके परिवार को सच्चाई को स्वीकारने में कितना वक्त लगेगा लेकिन आपके लिए परिवार को समय देना जरूरी है।
पढ़ेः सुहागरात को यूं बनाएं खास
विज्ञापन
उन कारणों की तलाश है जरूरी
आपकी शादी को अब काफी वक्त हो गया है लेकिन उसके बाद भी आपका परिवार आपके पार्टनर को स्वीकार नहीं कर पा रहा है, ऐसा क्यों है? इसके आपको कारण ढूंढने चाहिए। आपके पार्टनर और आपके परिवार के बीच किन कारणों से झगड़ा है।
क्या कुछ ऐसा बुरा घटा है जिससे आपके परिवार के लोग आपके पार्टनर को स्वीकार नहीं कर पा रहे? यदि आप कारणों को जानेंगे तो आपको इस मुद्दे को सुलझाने में बहुत मदद मिलेगी।
परिवार और पार्टनर से बात करें
इस मामले को सुलझाने के लिए आपको अपने पार्टनर और परिवार से अलग-अलग बात करनी चाहिए। आपको कोशिश करनी चाहिए कि दोनों के बीच विश्वास बनाते हुए वे आपकी सलाह मानें।
आपको धैर्य के साथ इन लोगों से बात करनी होगी। आप कोशिश करें कि आपके सामने ही आपकी फैमिली और आपका पार्टनर आपस में बातचीत करें।
देखें: 'बड़े बूब्स' ने इन्हें बनाया और भी हसीन