फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   Different Ways to Say I Love You

कुछ अलग तरीके भी हैं 'आई लव यू' कहने के

Tue, 24 Sep 2013 05:30 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 24 Sep 2013 05:30 PM IST
विज्ञापन
Different Ways to Say I Love You

रिलेशनशिप में भावनाएं और स्नेह बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। लेकिन उसके बावजूद प्यार को इजहार करने के लिए एक ही तरीका अपनाया जाता है और वह है 'आई लव यू' कहना।

विज्ञापन


क्या आपने कभी प्यार का इजहार करने के लिए किसी अलग तरीके को अपनाया है? क्यों ना आप कुछ नया ट्राई करें। कुछ ऐसा जो आपने पहले कभी ना किया हो। हम आपको 'आई लव यू' कहने के नए टिप्स के बारे में बताएंगे।
विज्ञापन


उनके लिए कुकिंग करें
आमतौर पर बहुत से पुरूष रसोईघर से दूर ही रहते हैं। लेकिन आपको एक सीक्रेट की बात बताएं। महिलाएं उन पुरूषों को अधिक पसंद करती हैं जो अच्छी कुकिंग कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगली बार आपकी पार्टनर काम से घर थकी हारी आएं तो आप उनके लिए उनका मनपसंद खाना बनाकर उन्हें सरप्राइज दें।

कुकिंग का ये मतलब नहीं कि आप मैगी नूडल्स या फिर सैंडविच जैसी कोई चीज बनाकर दे दें बल्कि आपको प्रोपर मील बनाना चाहिए।

इसके साथ ही आपको चारों और कैंडल्स, सॉफ्ट म्यूजिक का भी इंतजाम करना चाहिए। आपकी पार्टनर को लगना चाहिए कि वो दुनिया की सबसे भाग्यशाली महिला है।

शॉपिंग का प्रोग्राम बनाएं
महिलाओं ये बहुत पसंद आता है कि उन्हें ज्यादा से ज्यादा गिफ्ट्स मिलें। आप किसी दिन ऑफिस से जल्दी आकर खासकर उस दिन जब आपकी पार्टनर को उम्मीद भी ना हो कि आप घर जल्दी आ सकते हैं या फिर उनके लिए कुछ सरप्राइजिंग कर सकते हैं।

आप उन्हें अपने साथ किसी काम के बहाने से मॉल लेकर जाएं और उन्हें वहां जो कुछ भी खरीदना है उसकी पूरी छूट दें। आपका ये फॉर्मूला निश्चित रूप से उन्हें खुश करेगा।

अगर आपको लगे कि आपकी पार्टनर को कुछ पसंद आ रहा है और वह सिर्फ इसीलिए नहीं खरीद रही तो उस चीज का ध्यान रखें और नेक्स्ट टाइम आप उसे पैक कराकर अपनी पार्टनर को गिफ्ट दें। वही चीज जो उन्होंने महंगी होने के कारण छोड़ दी थी लेकिन आप उनके लिए ले आएं। ये जानकर उन्हें बहुत खुशी होगी।

वीकएंड साथ गुजारें
आज के समय में कपल्स कैरियर और घर की जिम्मेदारियों के चलते काफी गंभीर हो गए हैं। ऐसे में उनके पास अपनी पर्सनल लाइफ को एन्जॉय करने का वक्त नहीं मिलता।

आपको चाहिए कि आप दोनों साथ में वीकएंड गुजारे। अक्सर कपल्स यही शिकायत करते हैं कि अब तो वीकएंड पर भी समय बिताने का वक्त नहीं मिलता तो ऐसे में आप वीकएंड पर एक रोमांटिक ट्रिप भी प्लान कर सकते हैं। ट्रिप के दौरान ध्यान रहें कि आप अपना सेलफोन ऑफ कर दें।

प्यार जताएं
महिलाओं की अकसर यही शिकायत रहती है कि उनके पति उनके वक्त नहीं देते, उन्हें प्यार नहीं करते। अपनी पार्टनर की ऐसी शिकायतों को दूर करने के लिए आपको चाहिए कि आप अपने पार्टनर को प्यार करें। आप उसे स्पेशल फील करवाएं।

आप चाहे तों उन्हें हॉट ऑयल से बॉडी मसाज दे सकते हैं। उनके लिए हॉट बाथ का इंतजाम करें। उनके लिए ब्रेकफास्ट या बैड टी तैयार करें।

उन्हें ऑफिस तक ड्रॉप करने जाएं। ऐसे में वो सिर्फ आपसे प्यार ही नहीं करेंगी बल्कि आपकी अच्छाइयों के बारे में अपने फ्रेंडस को भी बताएंगी।

खास लोगों की मदद
कई बार एक-दूसरे के खास लोगों की केयर करने से भी रिलेशनशिप्स बिगड़ जाते हैं। लेकिन यदि आप अपनी पार्टनर के खास लोगों की भी मदद करेंगे तो आपकी पार्टनर को अच्छा लगेगा और वो आपको अधिक बेहतर तरीके से समझेगी।


आप उनके और उनकी मॉम के लिए कोई अच्छा गिफ्ट खरीद सकते हैं। उनकी फ्रेंड के लिए मूवी टिकट खरीद कर दे सकते हैं। आपको उनके बेस्ट बडीज के साथ टाइम बिताना चाहिए।

आपके छोटे से एफर्ट से ही आपके रिलेशनशिप लॉंग टर्म तक जा सकते हैं। सिर्फ आपको करना ये है आप जाइए और उन्हें बोल दीजिए कि आप उनसे बेहद प्यार करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed