फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   Dhanteras 2025 Inauspicious Gifts List To Avoid Dhanteras Mein kya gift na dein

Dhanteras 2025: धनतेरस पर भूलकर भी गिफ्ट न करें ये 3 चीजें, वरना रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी!

Fri, 17 Oct 2025 07:04 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 17 Oct 2025 07:04 PM IST
सार

Dhanteras 2025 Inauspicious Gifts: कुछ वस्तुएं ऐसी भी हैं, जिन्हें धनतेरस पर गिफ्ट में देना या लेना अशुभ माना गया है, क्योंकि वे नकारात्मक ऊर्जा और दुर्भाग्य का संकेत देती हैं। आइए जानें वो तीन चीजें, जिन्हें धनतेरस पर भूलकर भी उपहार में नहीं देना चाहिए।

विज्ञापन
Dhanteras 2025 Inauspicious Gifts List To Avoid Dhanteras Mein kya gift na dein
धनतेरस पर तोहफे में क्या न दें? - फोटो : freepik

विस्तार

Dhanteras 2025: धनतेरस पर शुभ खरीदारी और उपहार देने की परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है। यह दिन धन, स्वास्थ्य और समृद्धि की देवी माता लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि की पूजा का प्रतीक है। माना जाता है कि इस दिन खरीदी गई चीजे घर में शुभता और सौभाग्य लेकर आती हैं। परंतु कुछ वस्तुएं ऐसी भी हैं, जिन्हें इस दिन गिफ्ट देना या लेना अशुभ माना गया है, क्योंकि वे नकारात्मक ऊर्जा और दुर्भाग्य का संकेत देती हैं। आइए जानें वो तीन चीजें, जिन्हें धनतेरस पर भूलकर भी उपहार में नहीं देना चाहिए।

विज्ञापन


धनतेरस सिर्फ सोना-चांदी खरीदने का दिन नहीं, बल्कि यह शुभ ऊर्जा और सकारात्मकता को आकर्षित करने का पर्व है। इस दिन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखने से आपकी पूजा और शुभ काम कई गुना फलदायी हो सकते हैं। आइए जानते हैं अगर आप धनतेरस पर किसी  को तोहफा देना चाहते हैं तो क्या चीजें भूलकर भी गिफ्ट न करें।
विज्ञापन


लोहे या स्टील की वस्तुएं

धनतेरस पर कुछ धातुएं खरीदना अशुभ माना जाता है। साथ ही इन्हें तोहफे में देना या लेना भी अशुभ होता है। लोहे और स्टील का कोई गिफ्ट धनतेरस पर बिल्कुल घर न लाएं। वास्तु और ज्योतिष के अनुसार, लोहा शनि ग्रह से जुड़ा होता है, जो इस दिन की शुभ ऊर्जा को कम कर देता है। हालांकि लोहे या स्टील की जगह आप चांदी या पीतल का सामान गिफ्ट कर सकते हैं। ये लक्ष्मी जी को प्रिय धातुएं मानी जाती हैं और समृद्धि का प्रतीक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


काले या गहरे रंग के कपड़े 

काले रंग को नकारात्मक ऊर्जा और दुख का प्रतीक माना गया है। इसलिए धनतेरस या दीपावली जैसे शुभ पर्व पर काले रंग के कपड़े उपहार में देना या पहनना अशुभ प्रभाव डाल सकता है। इनकी जगह लाल, पीला, सुनहरा या गुलाबी जैसे रंग शुभता और सौभाग्य के प्रतीक माने जाते हैं। इन्हें गिफ्ट करें या पहनें।


कांच की वस्तुएं 

धनतेरस पर किसी को तोहफे में कांच या शीशे वाली वस्तुएं नहीं देनी चाहिए। इस दिन कांच घर लाना अशुभ माना जाता है। ऐसे में तोहफे में शीशा या कांच देना उत्तम नहीं होता।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed