फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   Dealing with first night anxiety

शादी की पहली रात और ये घबराहट, यूं करें इसे दूर

Fri, 31 Oct 2014 03:08 PM IST
Updated Fri, 31 Oct 2014 03:08 PM IST
विज्ञापन
Dealing with first night anxiety

शादी से पहले की कई सेरेमनी के बाद नवविवाहितों के लिए सबसे पहला मौका आता है वेडिंग नाइट यानी सुहागरात का। ये समय हर नवविवाहित के लिए काफी मुश्किल होता है। ऐसे समय में लड़के और लड़की दोनों को बेहद उत्सुकता और चिंता होती है। ये एंजाइटी महिला और पुरुष कई स्तरों पर हो सकती है।

विज्ञापन


सुहागरात के दिन कुछ इस तरह के सवाल उठते हैं क्या मैं अपने पार्टनर को संतुष्ट कर पाउंगा/पाउंगी? वो मेरे बारे में क्या सोच रहा होगा/होगी? मुझे अपने पार्टनर के लिए सही में करना क्या चाहिए? अगर वो मेरी किसी चीज से हर्ट हो गया तो?
विज्ञापन


खुद पर शंका होना, मन के डर, गलतफहमी और चीजों की जानकारी ना होना शादी की पहली रात आना बहुत कॉमन है। द हेल्थ साइट के मुताबिक, हम आपको कुछ तरीके बता रहे हैं जिससे आप आसानी से सुहागरात को एंज्वॉय कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुद के प्रति ईमानदार रहें

Dealing with first night anxiety

आपके लिए जरूरी है कि आप इस स्थिति को संभालने के लिए अकेले में कुछ देर समय बिताएं। उन चीजों को ऐसी रात नजरअंदाज करें जो आपको इस स्थिति में सहज ना कर पाएं।

आपको खुद से सवाल करना चाहिए आखिर आपको घबराहट हो क्यों रही है। क्या आपको अपने रिश्ते को लेकर झिझक हो रही है। या आप सेक्स को लेकर शर्म महसूस कर रही हैं। क्या आपको खुद पर शंका हो रही है? या आप खुद से ही डर रही हैं। आप अपने किसी करीबी से अपनी उत्सुकता और घबराहट के बारे में बात कर सकती हैं।

अगर आप शादी से पहले किसी सेक्सुअल रिलेशनशिप में नहीं रही हैं तो आपको सही जानकारी ले लेनी चाहिए। आपको सेक्स को लेकर अपनी शंकाओं को दूर कर लेना चाहिए। आप अपने पार्टनर से भी बात कर सकती हैं।

आप एक-दूसरे से इस बारे में बात कर सकते हैं कि पहली रात वो आपसे क्या उम्मीद करते हैं। आप चाहे तो बर्थ कंट्रोल मैथड पर भी बात कर सकते हैं।

इससे आपकी घबराहट कम होगी और आप पहली रात सहज रह पाएंगी।

रिलैक्स रहें

Dealing with first night anxiety

ध्यान रहे कि आप एक नए रिश्ते में बंधने जा रहे हैं तो आपको अपने पार्टनर के बारे में हर लेवल पर पता होना चाहिए। आपको उनसे मानसिक, भावनात्मक, शारीरिक, अध्यात्मिक और सेक्सुअली करीब महसूस करना चाहिए।

ये जरूरी नहीं कि आप फर्स्ट नाइट पर ही सबकुछ जान जाएं। बल्कि आप धीरे-धीरे एक-दूसरे को जानने की कोशिश करें। आप अपनी बातों को पार्टनर तक पहुंचाएं। आप उनके बारे में क्या सोचते हैं, अपनी शादी के बारे में क्या सोचते हैं, इन सभी बातों के बारे में उनसे बात करें।

शादी से पहले काउंसलिंग

Dealing with first night anxiety

आप चाहे तो प्रीमैरिटल सेक्स काउंसलिंग ले सकते हैं। इस काउंसलिंग से आपकी एंजाइटी थोड़ी कम होगी। साथ ही आपको अपनी लाइफ के बारे में समझने में आसानी होगी।

यदि आप ये समझ जाएं कि आपकी शादी सिर्फ सुहागरात तक नहीं है तो आपकी एंजाइटी कम होने में आपको थोड़ी मदद मिल सकती है। ये रात सिर्फ यादगार बनाने के लिए नहीं बल्कि लाइफ को यादगार बनाने के लिए होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed