{"_id":"59742380-ee07-11e2-b9db-001e671f54a0","slug":"a-romantic-night-out-check-out-the-most-expensive-metro-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोमांटिक डेट पर जानें वाले पढ़ें ये खबर","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
रोमांटिक डेट पर जानें वाले पढ़ें ये खबर
इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 24 Sep 2013 05:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक सर्वें के मुताबिक भारत में अब रोमांटिक डेट पहले से कहीं ज्यादा महंगी हो गई है।
विज्ञापन
हालिया सर्वें में इस बात की पुष्टि हुई है कि मेट्रो शहरों में कोलकाता ऐसा शहर है जहां नाइट आउट सबसे महंगा होता है। जबकि अहमदाबाद ऐसा शहर है जो कि नाइट आउट के मामले में बजट फ्रेंडली है।
ट्रेवल पोर्टल ट्रिप एडवाइजर के मुताबिक 'सिटी ऑफ ड्रीम' मुंबई इस साल की सबसे मंहगे शहरों में शामिल है, यहां दो लोगों के नाइट आउट के लिए 10,115 रूपए चुकाने होंगे जबकि अहमदाबाद में 6,406 की कोस्ट आएगी। जबकि इन दोनों के मुकाबले कोलकाता में दो दिन का नाइट आउट 1.5 गुणा ज्यादा है।
विज्ञापन
ऑनलाइन इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक ये सर्वें भारत के आठ शहरों मुबई, दिल्ली, कोलकाता, पुणे, चुन्नई, बैंगलोर, अहमदाबाद और हैदराबाद में कराया गया था।
विज्ञापन
.ट्रिप एडवाइजर ने इस बार वार्षिक ट्रिप इंडेक्स का तीसरा एडिशन निकाला है। जिसमें भारत के मुख्य मेट्रो शहरों के ट्रेवल प्राइज पर खासतौर पर फोकस किया गया था।
पढ़ें: सेक्स को करें एन्जॉय, फर्टिलिटी भी बढ़ाएं
इसका मकसद कपल्स के लिए उनके बजट के हिसाब से सही जगह का चुनाव करवाना था। ट्रिपइंडेक्स ने दो लोगों के एक रात के ट्रेवल पर कुल खर्चें का ब्यौरा लिया जिसमें खाने से पहले की ड्रिंक, डिनर और हर शहर में टेक्सी राइड को भी शामिल किया था।
होटल की बात करें तो मुंबई इस मामले में बहुत महंगा शहर है। यहां होटल का अधिकतम प्राइज 7,580 रूपए है जबकि पुणे में सबसे कम प्राइज 5,230 है। लेकिन जब यहां 2 किलोमीटर टेक्सी का किराया जहां 84 रूपए हैं वहीं चेन्नई में 2 किलोमीटर का किराया 230 रूपए है।
दो लोगों के लिए दिल्ली में डिनर का खर्चा 2,767 रूपए में दो बार का खाना और एक बोतल वाइन मौजूद है। वहीं अहमदाबाद में इस पैकेज का खर्च केवल 593 रूपए है। बीयर जहां दिल्ली में बहुत सस्ती है वहीं हैदराबाद में बहुत महंगी है।
देखें: क्या कभी देखी हैं ऐसी अजीबो-गरीब ब्रा?
ट्रिप एडवाइजर इंडिया के कंट्री मैनेजर निखिल गंजू के मुताबिक अपने बजट के हिसाब से ट्रिप प्लान करने के लिए ट्रिप इंडेक्स बहुत ही लाभकारी है। आपका बजट कब कहां किस रूप में खर्च होगा, इसकी पूरी जानकारी आपको ट्रिप इंडेक्स के जरिए आसानी से मिल जाती है।
ट्रिप एडवाइजर के इस सर्वें में एक बात कॉमन पाई गई कि 1 जून से 31 जून तक 4 स्टार होटल में एक रात के लिए होटल का प्राइज लगभग बराबर है। इसमें कोई बहुत ज्यादा फर्क देखने को नहीं मिला।
पढ़ें: मर्द भी बेचते हैं अपना जिस्म