फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   New Year 2019: Know Why does the calendar dates change every year

New Year 2019: समझें कैलेंडर का पूरा विज्ञान, क्यों बदलते हैं हर साल कैलेंडर

Tue, 01 Jan 2019 08:55 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Tue, 01 Jan 2019 08:55 AM IST
विज्ञापन
New Year 2019: Know Why does the calendar dates change every year

क्या आपके मन में भी कभी ये ख्याल आता है कि आखिर क्यों हर साल न्यू ईयर पर कैलेंडर की तारीखों में बदलाव होता रहता है।आखिर क्यों हर साल त्योहारों से लेकर जन्मदिन तक की सारी तारीखें बदल जाती हैं।अगर आपके मन को भी इन सवालों ने परेशान कर रखा है तो आइए जानते हैं न्यू ईयर मनाने की शुरुआत सबसे पहले कब और कैसे हुई।साथ ही किस धर्म में कब मनाया जाता है नया साल। 

विज्ञापन

New Year 2019: Know Why does the calendar dates change every year

जूलियस सीजर ने की थी पहले कैलेंडर की स्थापना 
न्यू ईयर मनाने की परंपरा करीब 4000 साल पुरानी बताई जाती है।कहा जाता है कि सबसे पहले नया साल 21 मार्च को बेबीलोन में मनाया गया।ये वो समय था जब रोम के तानाशाह जूलियस सीजर ने ईसा पूर्व 45वें वर्ष में जूलियन कैलेंडर की स्थापना की, उस समय विश्व में पहली बार 1 जनवरी को नए वर्ष का जश्न मनाया गया।हालांकि कुछ समय बाद इस कैलेंडर में कुछ खामियों की वजह से पोप ग्रेगारी ग्रेगेरियन कैलेंडर लेकर आए जो कि जूलियन कैलेंडर का ही रूपांतरण है।

विज्ञापन
विज्ञापन

New Year 2019: Know Why does the calendar dates change every year

कैलेंडर का पूरा इतिहास मौसमों के चक्र की समझ से जुड़ा हुआ है।2000 साल के इतिहास में कैलेंडर में बहुत से संशोधन करने पड़े थे।ऐसा इसलिए भी था क्योंकि हम बहुत धीरे-धीरे ये जान पाए थे कि कि हमारी पृथ्वी सूरज का एक चक्कर ठीक-ठीक कितने समय में लगाती है।वैसे एक साल का हिसाब बनाने के लिए चांद भी बहुत काम आया।बहरहाल इसी आधार पर दुनिया के तमाम देशों ने अपने-अपने कैलेंडर बनाएं।दुनिया में इस समय सैकड़ों कैलेंडर अस्तित्व में हैं, जिसमें भारतीय पंचांग भी शामिल हैं।

विज्ञापन

New Year 2019: Know Why does the calendar dates change every year

हिंदू नववर्ष

हिंदू नववर्ष की शुरुआत चैत्र मास की शुक्ल प्रतिपदा से मानी जाती है।इसे नव संवत कहते हैं।मान्यता है कि भगवान ब्रह्मा ने इसी दिन से सृष्टि की रचना प्रारंभ की थी। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार यह तिथि अप्रैल में आती है। 

New Year 2019: Know Why does the calendar dates change every year

इस्लामी नववर्ष
इस्लामी कैलेंडर के अनुसार, मोहर्रम महीने की पहली तारीख को मुस्लिम लोगों का नया साल हिजरी शुरू हो जाता है।ये कैलेंडर चंद्र पर आधारित होता है।

New Year 2019: Know Why does the calendar dates change every year

जैन नववर्ष
जैन नववर्ष दीपावली से अगले दिन शुरू हो जाता है। मान्यता के अनुसार, भगवान महावीर स्वामी को दीपावली के दिन ही मोक्ष की प्राप्ति हुई थी।इसके अगले दिन ही जैन धर्म के अनुयायी नया साल मनाते हैं। इसे वीर निर्वाण संवत कहते हैं। 

New Year 2019: Know Why does the calendar dates change every year

सिक्ख नववर्ष
पंजाब में नया साल बैसाखी पर्व के रूप में मनाया जाता है। जो अप्रैल में आता है। सिक्ख नानकशाही कैलेंडर के अनुसार, होला मोहल्ला (होली के दूसरे दिन) नया साल होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed