फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Natural Mosquito Control Tips Mosquito Repellent Home Remedy In Hindi

Mosquito Solution: ये एक नुस्खा घर में मच्छरों को घुसने नहीं देगा! बिना कॉइल-क्रीम के छुटकारा

Sat, 28 Mar 2026 04:19 PM IST
Shivani Awasthi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: Shivani Awasthi Updated Sat, 28 Mar 2026 04:19 PM IST
सार

Mosquito Control Tips: मच्छरों को घर में घुसने से रोकने के लिए नीम का तेल और कपूर का मिश्रण बेहद असरदार होता है। इसे कमरे में जलाने या स्प्रे करने से मच्छर दूर रहते हैं और घर में प्राकृतिक खुशबू भी बनी रहती है।

विज्ञापन

विस्तार

 

विज्ञापन

Mosquito Repellent Home Remedy: गर्मी और बारिश के मौसम में मच्छरों की समस्या बहुत बढ़ जाती है। ये न सिर्फ परेशान करते हैं बल्कि कई बीमारियों का कारण भी बनते हैं। अगर आप मच्छरों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो नीम तेल और कपूर का यह घरेलू नुस्खा जरूर अपनाएं। यह सस्ता, आसान और बेहद असरदार तरीका है, जो आपके घर को मच्छरों से सुरक्षित रखेगा। आप भी मच्छरों से परेशान हैं और केमिकल वाले प्रोडक्ट्स से बचना चाहते हैं, तो यह आसान घरेलू नुस्खा आपके लिए बेहद कारगर साबित हो सकता है।


मच्छरों को दूर भगाने का असरदार नुस्खा

नीम का तेल और कपूर का मिश्रण उपयोग में ला सकते हैं। इसे बनाने के लिए दो चम्मच नीम का तेल लें। 1-2 कपूर की टिकिया पीस लें। दोनों को अच्छे से मिलाएं।

विज्ञापन

कैसे इस्तेमाल करें

  • इस मिश्रण को दीये या डिफ्यूजर में जलाएं।

  • या पानी में मिलाकर स्प्रे बोतल में डालकर कमरे में छिड़काव करें।

इससे मच्छर तुरंत दूर भागते हैं और दोबारा आने से बचते हैं।
 

Lyari Bungalow: धुरंधर 2 का ल्यारी बंगला देखना है? पाकिस्तान जाने की जरूरत नहीं, इस शहर की यात्रा करें

विज्ञापन
विज्ञापन


यह नुस्खा क्यों काम करता है?

नीम में प्राकृतिक एंटी-बैक्टीरियल और कीट-रोधी गुण होते हैं। कपूर की तेज खुशबू मच्छरों को दूर रखती है। यह पूरी तरह नेचुरल और सुरक्षित उपाय है।


मच्छर दूर भगाने के लिए क्या करें?
 

  • खिड़कियों पर जाली लगाएं। यह मच्छरों को अंदर आने से रोकने का सबसे आसान तरीका है।
  • पानी जमा न होने दें। मच्छर गंदे पानी में पनपते हैं, इसलिए आसपास पानी जमा न होने दें।
  • तुलसी का पौधा लगाएं। घर में तुलसी रखने से मच्छर कम आते हैं।
  • लैवेंडर ऑयल का इस्तेमाल करें। इसकी खुशबू भी मच्छरों को दूर रखती है।


Gardening Tips: पहली बार गार्डनिंग करनी है? इस मौसम में कौन-कौन से पौधे घर पर लगा सकते हैं?


किन बातों का रखें ध्यान?

  • बच्चों के पास सीधे धुआं न करें।

  • बहुत ज्यादा मात्रा में कपूर न जलाएं।

  • नियमित रूप से घर की सफाई रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed