फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   National Pollution Control Day 2019 reason objectives and facts

भोपाल गैस त्रासदी की याद में मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रदूषण निवारण दिवस

Mon, 02 Dec 2019 12:51 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Mon, 02 Dec 2019 12:51 PM IST
विज्ञापन
National Pollution Control Day 2019 reason objectives and facts
- फोटो : Social Media

राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस 2019 या राष्ट्रीय प्रदूषण निवारण दिवस 2019 हर साल 2 दिसंबर को मनाया जाता है। ये दिवस उन हजारों लोगों की  की याद में मनाया जाता है जो दो और तीन दिसंबर 1984 को भोपाल गैस त्रासदी का शिकार हुए थे। इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य प्रदूषण और इसके नियंत्रण के बारे में लोगों में जागरूकता फैलाना है। प्रदूषण नियंत्रण विभाग इस संबंध में शिक्षा संस्थानों में कई कार्यक्रम आयोजित करेगा।

विज्ञापन


भोपाल गैस की त्रासदी दो दिसंबर की रात वर्ष 1984 में हुई थी। इस दिन शहर में जहरीले रसायन मिथाइल आइसोसाइनेट, जिसे एमआईसी भी कहा जाता है और यूनियन कार्बोन केमिकल प्लांट से कुछ अन्य जहरीले रसायनों के निकलने की वजह से ये हादसा हो गया था।

विज्ञापन

National Pollution Control Day 2019 reason objectives and facts
गैस त्रासदी के कारक
  • कई छोटे ड्रमों में भंडारण के स्थान पर बड़े टैंकों में एमआईसी का भंडारण।
  • कम खतरनाक के स्थान पर अधिक खतरनाक रसायनों (एमआईसी) का उपयोग।
  • 1980 के दशक में उत्पादन बंद होने के बाद संयंत्र द्वारा गैस का खराब संरक्षण।
  • पाइपलाइनों में corroding सामग्री की उपस्थिति
  • विभिन्न सुरक्षा प्रणालियों की खराबी।
  • संचालन के लिए मैनुअल निर्भरता, विशेषज्ञ ऑपरेटरों की कमी के साथ-साथ आपदा प्रबंधन योजनाओं की कमी।

विश्व में हुई अन्य त्रासदियां
  • अमेरिकी परमाणु ऊर्जा स्टेशन की वर्ष 1979 की थ्री माइल द्वीप त्रासदी। यह इतिहास की बड़ी त्रासदी थी, जो कि पेंसिल्वेनिया के डुपिन काउंटी, (हैरिसबर्ग के पास) में थ्री माइल द्वीप के न्यूक्लियर जनरेटिंग स्टेशन पर हुई थी। 
  • इतिहास की एक और बड़ी त्रासदी चेर्नोबिल आपदा वर्ष 1986 में यूक्रेन में हुई थी।
  • भारत में भोपाल गैस त्रासदी के बाद, अन्य तात्कालिक आपदा Oleum गैस रिसाव थी जो दिल्ली में श्रीराम फूड एंड फर्टिलाइजर्स कॉम्प्लेक्स में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed