फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   mother teresa birth anniversary inspiring quotes and sayings

Mother Teresa Birth Anniversary: ये हैं मदर टेरेसा के 10 अनमोल विचार, जिनसे बदल सकता है आपका जीवन

Thu, 26 Aug 2021 03:33 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 26 Aug 2021 03:33 PM IST
विज्ञापन
mother teresa birth anniversary inspiring quotes and sayings
मदर टेरेसा जन्मदिन - फोटो : istock

दुनिया में कई ऐसे महान लोग हुए, जिन्होंने अपने कामों, अपने नेक विचारों और अपने अद्भूत ज्ञान से हर किसी का मार्गदर्शन किया और लोगों को एक नई राह दिखाने का काम किया। ऐसी है एक महान शख्सियत हैं मदर टेरेसा। 26 अगस्त 1910 को अल्बानिया मे मदर टेरेसा का जन्म हुआ और 5 सितंबर 1997 को उनका निधन हो गया, लेकिन उन्होंने जितना भी जीवन जिया सिर्फ गरीबों और आम लोगों के लिए। 

विज्ञापन


महज 18 साल की उम्र में ही वे अल्बानिया में रहने के बाद आयरलैंड चली गईं और इसके बाद 1929 में भारत आईं। जहां उन्होंने बेसहारा लोगों के सेवाभाव में अपना जीवन गुजार दिया। जहां साल 1948 में उन्हें भारत की नागरिकता मिली, तो वहीं दूसरी तरफ 17 अक्टूबर 1979 को उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार से नवाजा गया। इसके बाद उन्हें 1980 में भारत रत्न भी दिया गया। उनके कई अनमोल विचार हैं, जो आज भी लोगों को प्रेरणा देने का काम करते हैं। तो चलिए जानते हैं मदर टेरेसा के ऐसे ही 10 अनमोल विचारों के बारे में।
विज्ञापन


मदर टेरेसा के 10 अनमोल विचार:-

- ये महत्वपूर्ण नहीं कि आपने कितना दिया, बल्कि ये जरूरी है की देते समय आपने कितने प्रेम से दिया।

- जब हम एक दूसरे से मुख पर मुस्कान के साथ मिलते हैं, तो सही मायने में वही प्रेम की शुरुआत होती है।

- अगर आप 100 लोगों को नहीं खिला सकते, तो एक को ही खिलाइए।

- जिस व्यक्ति का कोई प्यार करने वाला नहीं है, कोई ध्यान रखने वाला नहीं है और जिसको सब भूल चुके हो। मेरे विचार से वो व्यक्ति उन लोगों से भी ज्यादा गरीब है, जिनके पास खाने के लिए भी कुछ नहीं है।

- सभी कामों में हमें अनुशासन की जरूरत होती है और ये हमारे लक्ष्यों और परिणामों के बीच का पुल होता है।

- कभी ये जानने की कोशिश नहीं करें की लोग कैसे हैं, क्योंकि अगर आपने ऐसा किया तो आपके पास लोगों को प्रेम करने का समय नहीं होगा।

- फूल, पेड़ और पौधे शांति में विकसित होते हैं। वहीं सूर्य और चंद्रमा शांति से गति करते हैं। शांति हमें नई संभावनाएं देती है।

- हम यही सोचते हैं की हमारे द्वारा किए गए काम तो किसी समुद्र में एक बूंद के बराबर हैं, लेकिन उस बूंद के बिना सागर का पानी कम ही होगा।

- आपको अगर किसी से प्यार के कुछ शब्द सुनने हैं, तो आपको पहले उससे कुछ प्यार के शब्द कहने भी पड़ेंगे। ठीक वैसे, जैसे किसी दिए को जलाए रखने के लिए उसमें तेल भी डालना पड़ता है।

- प्रेम वो फल है जिसको पाने के लिए किसी ऋतु का इंतजार नहीं करना पड़ता। आप जब चाहे इसे पा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed