फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Merry Christmas 2018: Weirdest and Unique Christmas traditions around the world

Merry Christmas 2018: क्रिसमस से जुड़े 5 अजीबोगरीब रिवाज, जिनके बारे में जानकर हैरान रह जाएंगे आप

Fri, 21 Dec 2018 08:52 AM IST
कशिश मिश्रा लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला Published by: कशिश मिश्रा Updated Fri, 21 Dec 2018 08:52 AM IST
विज्ञापन
Merry Christmas 2018: Weirdest and Unique Christmas traditions around the world
christmas day

चारों तरफ सजी इमारतें, घरों में लगे बड़े-बड़े स्टॉर्स, बेकरी से आती केक और पेस्ट्री की खुशबू देखकर कोई भी समझ जाएगा कि क्रिसमस का आगाज हो चुका है। इस बार अगर आप क्रिसमस की छुट्टियों में विदेश घूमने का मन बना रहे हैं तो आपको बता दें, कई देशों के कुछ ऐसे अजीबोगरीब रीति-रिवाजों के बारे में जिनके बारे में जानकर आप वाकई हैरान होंगे ।  

विज्ञापन

 

Merry Christmas 2018: Weirdest and Unique Christmas traditions around the world
Pampanga Giant

फिलीपींस
फिलीपींस के सैन फर्नांडो को वहां का क्रिसमस कैपिटल भी कहा जाता है। इस फेस्टिवल को देखने के लिए दुनिया के हर कोने से लोग आते हैं। इस फेस्टिवल में क्रिसमस ईव से पहले आने वाले शनिवार को जायंट लैंटर्न फेस्टिवल का आयोजन किया जाता है। जिसमें हिस्सा लेने के लिए 11 गांव से लोग आते हैं। खास बात यह है कि इस आयोजन में हिस्सा लेने वाले लोगों को सबसे भव्य लैंटर्न बनाना होता है। ये लैंटर्न बेहद क्रिएटिव और अनोखी होती हैं। इनकी लंबाई 6 मीटर तक हो सकती है। इसमें बिजली के बल्ब लगाए जाते हैं जिसे जलाने पर यह लैंटर्न काफी खूबसूरत दिखती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Merry Christmas 2018: Weirdest and Unique Christmas traditions around the world
christmas day

क्रमपुस, ऑस्ट्रिया
ऑस्ट्रिया के इस फेस्टिवल में एक डरावने जंगली जानवर की पोशाक में एक इंसान शहर की गलियों में घूमता रहता है। यह व्यक्ति उन बच्चों को डराकर सजा देता है जो बुरे होते हैं। आपको लग रहा होगा कि यहां हम बात हैलोवीन की कर रहे हैं, तो आपको बता दें, ऐसा बिल्कुल नहीं है। ऑस्ट्रियन रिवाज की मानें तो सेंट निकोलस छोटे बच्चों को इनाम देते थे और उनका अकॉमप्लिस क्रमपुस शरारती बच्चों को डराता था। यही वजह है कि इस ट्रडिशन को आगे बढ़ाने के लिए दिसंबर के पहले हफ्ते एक व्यक्ति क्रमपुस की वेशभूषा पहन कर बच्चों को डराता है।

विज्ञापन

Merry Christmas 2018: Weirdest and Unique Christmas traditions around the world
broom - फोटो : file photo
नॉर्वे में झाड़ू छिपाने की प्रथा
नार्वे में सबसे ज्यादा रूढ़िवादी क्रिसमस मनाया जाता है। यहां के लोग क्रिसमस ट्रडिशन के नाम पर क्रिसमस के दिन अपने घरों के झाड़ू छिपा देते हैं। ये प्रथा सदियों पुरानी है। यहां ऐसा माना जाता है कि क्रिसमस के मौके पर बुरी आत्माएं उड़ने के लिए झाड़ूओं की तलाश में आती हैं। लोग आज भी अपने झाड़ू को चोरी होने से बचाने के लिए किसी सुरक्षित जगह पर छिपा देते हैं।

Merry Christmas 2018: Weirdest and Unique Christmas traditions around the world
christmas day

वेनिजुएला में स्केटिंग करते हुए चर्च जाने की प्रथा 
वेनिजुएला की राजधानी काराकास में क्रिसमस को एक अलग ही अंदाज में मनाया जाता है। यहां क्रिसमस ईव पर शहर के सारे लोग सुबह उठकर चर्च अपने एक अनोखे अंदाज में पहुंचते हैं। बता दें, यहां के लोगचर्च रोलर स्केट्स से स्केटिंग करते हुए जाते हैं। ये अनोखा ट्रडिशन वहां काफी लोकप्रिय है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed