फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Large doses of saffron can be harmful during pregnancy

प्रेग्नेंसी के दौरान संभल कर करें केसर का इस्तेमाल

Tue, 05 Feb 2019 04:21 PM IST
कशिश मिश्रा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: कशिश मिश्रा Updated Tue, 05 Feb 2019 04:21 PM IST
विज्ञापन
Large doses of saffron can be  harmful during pregnancy
प्रेग्नेंसी का समय हर महिला के लिए बहुत खास होता है इस समय महिलाओं का खास ध्यान रखा जाता है - फोटो : social media

प्रेग्नेंसी का समय हर महिला के लिए बहुत खास होता है। इस समय महिलाओं का खास ध्यान रखा जाता है। उनके खान-पान पर सबसे ज्यादा ध्यान रखा जाता है। घर और आस-पास के लोग अलग-अलग तरह के खाने के बारे में और उसके फायदे बताते हैं। ऐसे में कई बार आप परेशान भी हो जाते हैं क्या खाएं और क्या न खाएं। लेकिन, इसमें एक चीज ऐसी है जिसे हर कोई खाने का सलाह देता है वो है केसर। लेकिन क्या प्रेग्नेंसी के दौरान केसर खाना सही है?

विज्ञापन


दरअसल, केसर खाने के कई फायदे होते हैं। लेकिन, प्रेग्नेंसी के दौरान अगर कोई महिला इसका सेवन करती है तो उसका असर उसके बच्चे पर पड़ता है। कुछ लोग कहते हैं, गर्भावस्था के समय केसर का सेवन करना चाहिए। लेकिन, वहीं कुछ लोग केसर के सेवन के लिए मना भी करते हैं। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं क्या इसका सेवन करना फायदेमंद है या नुकसानदायक 

विज्ञापन

दरअसल केसर खाने के कई फायदे होते हैं,

Large doses of saffron can be  harmful during pregnancy

केसर का इस्तेमाल सदियों से हमारे समाज में खाने की कई चीजों में किया जाता है। केसर अपनी खूबसूरत रंग और खाने में स्वाद को बढ़ाने के लिए पहचाना जाता है। कुछ लोगों का मानना है कि केसर खाने से बच्चे का रंग गोरा होता है, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है बच्चे का रंग-रूप उसके मां-बाप से मिलता है। 

केसर का इस्तेमाल सदियों से हमारे समाज में खाने की कई चीजों में किया जाता है

Large doses of saffron can be  harmful during pregnancy

कई लोगों का यह भी मानना है कि केसर अगर गर्भवती महिला को दिया जाए तो गर्भपात का खतरा ज्यादा हो जाता है लेकिन ऐसा होता नहीं है। केसर का इस्तेमाल आपको कम मात्रा में करना चाहिए क्योंकि ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करना आपके स्वास्थ को हानि भी पहुंचा सकता है। डॉक्टर्स का मानना है कि अगर गर्भवती महिला पांचवे महीने में केसर का सेवन दूध के साथ शुरू कर दें तो बहुत फायदेमंद साबित होगा, लेकिन केसर शुद्ध और अच्छी गुणवत्ता का होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed