Krishna Janmashtami 2026: कान्हा की पोशाक बनाना है आसान, जन्माष्टमी से पहले जान लें ये तरीका
Laddu Gopal Clothes Making Tips : जन्माष्टमी के मौके पर पीले, लाल, गुलाबी, नीले और हरे रंग के वस्त्र खूब पसंद किए जाते हैं। आप अपनी पसंद के अनुसार मोती, सितारे या छोटी लेस लगाकर पोशाक को और खूबसूरत बना सकते हैं। आइए जानते हैं घर पर लड्डू गोपाल के वस्त्र तैयार करने का आसान तरीका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Laddu Gopal Ke Kapde Kaise Banaye: जन्माष्टमी का त्योहार भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस दिन घरों और मंदिरों में लड्डू गोपाल की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। भक्त अपने कान्हा को सजाने के लिए सुंदर पोशाक, मुकुट, बांसुरी और आभूषणों का इस्तेमाल करते हैं। जन्माष्टमी की तैयारियों में अगर आप भी इस बार कुछ खास करना चाहते हैं, तो बाजार से कपड़े खरीदने के बजाय घर पर ही लड्डू गोपाल के लिए सुंदर वस्त्र तैयार कर सकते हैं।
घर पर कान्हा के कपड़े बनाना मुश्किल नहीं है। थोड़े से कपड़े, लेस, गोटा-पट्टी और सजावटी सामग्री की मदद से आकर्षक पोशाक तैयार की जा सकती है। खास बात यह है कि आप लड्डू गोपाल के आकार के अनुसार कपड़े की लंबाई और डिजाइन तय कर सकते हैं। इसके लिए रेशमी, कॉटन या मुलायम सजावटी कपड़े का इस्तेमाल किया जा सकता है।
जन्माष्टमी के मौके पर पीले, लाल, गुलाबी, नीले और हरे रंग के वस्त्र खूब पसंद किए जाते हैं। आप अपनी पसंद के अनुसार मोती, सितारे या छोटी लेस लगाकर पोशाक को और खूबसूरत बना सकते हैं। आइए जानते हैं घर पर लड्डू गोपाल के वस्त्र तैयार करने का आसान तरीका।
1. सबसे पहले लें सही कपड़ा
- लड्डू गोपाल के वस्त्रों के लिए मुलायम और हल्का कपड़ा चुनें।
- सिल्क, सैटिन, कॉटन या किसी सुंदर प्रिंट वाले कपड़े का इस्तेमाल किया जा सकता है।
- कपड़ा बहुत मोटा न हो, ताकि पोशाक पहनाने में आसानी रहे।
2. नाप के अनुसार कपड़ा काटें
- एक तीन इंच चौड़ा और फाॅल जितना लंबा कपड़ा लें
- अब इसे एक तरफ से घेर बनाते हुए सिल लें।
- ये घेरदार लहंगे जैसा बन जाएगा।
- अब एक तीन इंच चौड़ाई और लंबाई का कपड़ा लें।
- इसे बीच से मोडकर सिल लें।
- मोड वाला तिकोना पार्ट, घेर वाले लहंगे से मिलाकर ऐसे सिलें कि ऊपर का टाॅप बन जाए।
- ऊपर डोरी सिलें ताकि लड्डू गोपाल के गले में इसे बांधते हुए वस्त्र पहनाया जा सके।
- किनारों पर हल्की लेस या गोटा-पट्टी लगाएं।
- इससे पोशाक को फेस्टिव लुक मिलेगा।
दूसरा तरीका
- 4 नंबर लड्डू गोपाल के लिए पोशाक बना रही हैं तो एक रूमाल के साइज कपड़े को चार टुकड़ों में काट लें।
- इसमें का एक कपड़े का टुकड़ा लें। इसके एक किनारे को हल्का अंदर की ओर मोडकर सिल लें।
- इसी तरह दूसरे टुकड़े का भी एक छोर या किनारी को मोडकर सिल लें।
- अब इन दोनों टुकड़ों को सामान तरीके से एक दूसरे के ऊपर रखें।
- दाईं और बाईं तरफ से दोनों को ऐसे सिलें कि मुड़ा वाला हिस्सा ऊपर गले के रूप में खुला आए।
- नीचे से भी पोंचू स्टाइल हिस्सा खुला रहे।
- किनारों पर लैस लगाकर सजा सकते हैं।
3. डिजाइन को बनाएं आकर्षक
- पोशाक को सजाने के लिए छोटी मोतियों की लेस, सितारे, गोटा या रंगीन बॉर्डर का इस्तेमाल किया जा सकता है।
- ज्यादा भारी सजावट से बचें, ताकि वस्त्र हल्के और आरामदायक रहें।
4. घर पर बनाएं छोटी धोती
- लड्डू गोपाल के लिए छोटी धोती बनाने के लिए मुलायम कपड़े की पट्टी लें।
- इसे नाप के अनुसार काटकर कमर पर बांधने के लिए दोनों तरफ पर्याप्त कपड़ा रखें।
- ऊपर से लेस या गोटा लगाकर इसे आकर्षक बनाया जा सकता है।
5. मुकुट और बांसुरी से पूरा करें लुक
- पोशाक के साथ छोटा मुकुट, मोरपंख और बांसुरी लड्डू गोपाल के श्रृंगार को पूरा कर सकते हैं।
- जन्माष्टमी के दिन पोशाक के साथ इन सजावटी चीजों का इस्तेमाल करके कान्हा का सुंदर श्रृंगार किया जा सकता है।