फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Kitchen Tips Food Storage Mistakes Fruits And Vegetable Store Kaise Karen

Kitchen Tips: गलती से भी साथ न रखें ये फल और सब्जियां, बन सकती हैं जहर!

Sat, 28 Mar 2026 05:08 PM IST
Shivani Awasthi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: Shivani Awasthi Updated Sat, 28 Mar 2026 05:08 PM IST
सार

Kitchen Tips : कुछ फल और सब्जियां साथ रखने पर तेजी से खराब हो जाते हैं क्योंकि वे एथिलीन गैस छोड़ते हैं। जैसे केला, सेब और टमाटर। ये गैस आसपास रखे अन्य खाद्य पदार्थों को जल्दी सड़ा देती है। इसलिए इन्हें अलग-अलग स्टोर करना चाहिए।

विज्ञापन
Kitchen Tips Food Storage Mistakes Fruits And Vegetable Store Kaise Karen
किन सब्जियों और फलों को साथ रखने से खराब हो जाता है - फोटो : Adobe

विस्तार

Vegetable Store Kaise Karen: हम अक्सर किचन में फल और सब्जियों को एक साथ रख देते हैं, लेकिन यह आदत आपके खाने को जल्दी खराब कर सकती है। कुछ खाद्य पदार्थ ऐसे होते हैं जो एथिलीन गैस छोड़ते हैं, जिससे आसपास रखी चीजें जल्दी सड़ने लगती हैं।

विज्ञापन

छोटी-सी स्टोरेज गलती आपके खाने को खराब कर सकती है और सेहत पर असर डाल सकती है। सही तरीके से फल और सब्जियों को स्टोर करके आप न केवल पैसे बचा सकते हैं, बल्कि स्वस्थ भी रह सकते हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपका खाना ज्यादा समय तक ताजा रहे, तो इन कॉम्बिनेशन से बचना बेहद जरूरी है। 

विज्ञापन


आइए जानते हैं कि चीजों को साथ रखें और किन चीजों को अलग रखें ताकि सामान खराब न हो।

 

  • टमाटर और गाजर

टमाटर और गाजर को कभी साथ न रखें। टमाटर एथिलीन गैस छोड़ता है, जिससे गाजर जल्दी नरम और खराब हो जाती है।

 

  • आलू और प्याज

ये सबसे आम गलती है। प्याज की नमी और गैस आलू को जल्दी सड़ा देती है और अंकुरण शुरू हो जाता है।

 

  • सेब और केला

दोनों ही एथिलीन गैस छोड़ते हैं, जिससे ये एक-दूसरे को तेजी से खराब करते हैं।

 

  • ब्रोकली और टमाटर

टमाटर को ब्रोकली के साथ भी कभी नहीं रखना चाहिए। टमाटर की गैस ब्रोकली को जल्दी पीला और खराब बना देती है।
 

  • एवोकाडो और केला

एवोकाडो और केले दोनों के पकने की प्रक्रिया तेज हो जाती है और दोनों जल्दी खराब हो जाते हैं।

 

  • टमाटर और खीरा

खीरा जल्दी खराब हो जाता है क्योंकि टमाटर से निकलने वाली गैस उसे प्रभावित करती है।


क्यों होता है ऐसा?

कुछ फल और सब्जियां एथिलीन गैस छोड़ती हैं, जो एक प्राकृतिक हार्मोन है। यह गैस पकने की प्रक्रिया को तेज करती है। लेकिन जब यह गैस अन्य सब्जियों के संपर्क में आती है, तो वे जल्दी खराब होने लगती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन



सही स्टोरेज टिप्स

  • केले, सेब, टमाटर को अलग रखें।

  • आलू और प्याज को कभी साथ न रखें।

  • फ्रिज में रखने से पहले खाद्य पदार्थों को अलग-अलग रखें।

  • सूखी और ठंडी जगह का उपयोग करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed