फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Karwa chauth 2025 vrat vidhi karwa chauth ka vrat tut jaye to kya kare

Karwa chauth 2025: व्रत में गलती से कुछ खा लें तो क्या करना चाहिए? जानें करवा चौथ से जुड़े नियम

Fri, 10 Oct 2025 07:21 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 10 Oct 2025 07:21 AM IST
सार

शास्त्रों और परंपराओं के अनुसार अगर भावना सच्ची है, तो भगवान भी क्षमा कर देते हैं। आइए जानते हैं कि अगर करवाचौथ का व्रत गलती से टूट जाए तो क्या करें।

विज्ञापन
Karwa chauth 2025 vrat vidhi karwa chauth ka vrat tut jaye to kya kare
करवा चौथ 2025 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Karwa chauth 2025: करवाचौथ का व्रत हर विवाहित महिला के लिए प्रेम, विश्वास और आस्था का प्रतीक होता है। यह व्रत न केवल पति की लंबी आयु के लिए रखा जाता है, बल्कि यह पति-पत्नी के अटूट बंधन का प्रतीक भी है। परंतु कभी-कभी अनजाने में या स्वास्थ्य कारणों से व्रत टूट जाता है, जैसे गलती से कुछ खा लेना, पानी पी लेना या दवा लेना। ऐसे में मन में अपराधबोध होता है कि क्या व्रत अधूरा रह गया? क्या पूजा का फल नहीं मिलेगा? शास्त्रों और परंपराओं के अनुसार अगर भावना सच्ची है, तो भगवान भी क्षमा कर देते हैं। आइए जानते हैं कि अगर करवाचौथ का व्रत गलती से टूट जाए तो क्या करें।

विज्ञापन


सबसे पहले मन को शांत करें और खुद को दोष न दें

करवाचौथ का मूल भाव समर्पण और श्रद्धा है, न कि कठोरता। अगर व्रत गलती से टूट जाए तो खुद को दोष न दें। गलती से व्रत टूटने पर अपराध बोध में न रहें। बल्कि ये याद रखें कि मां पार्वती भक्तों को भावना को देखती हैं, न कि गलती।

विज्ञापन


स्नान कर पुनः व्रत करें

अगर भूलवश कुछ खा या पी लें, जिससे उपवास टूट जाए तो स्नान और कुल्ला करके भगवान से क्षमा मांगे। फिर दोबारा व्रत का संकल्प लें और उपवास शुरू करें। 

व्रत का भाव रखें

चांद दिखने तक व्रत के भाव को बनाए रखें। संध्या के समय मां गौरी और चंद्रदेव से क्षमा मांगें और कहें, “हे देवी पार्वती, मेरी श्रद्धा अडिग है, गलती से व्रत भंग हुआ है, कृपया इसे स्वीकार करें।” 
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले दिन ‘उदयापन’ या छोटा दान करें

अगरव्रत पूरी तरह टूट गया है, तो अगले दिन किसी सुहागिन महिला या जरूरतमंद को भोजन, साड़ी या श्रृंगार सामग्री दान करें। यह धार्मिक रूप से ‘उपवास का प्रायश्चित’ माना जाता है। 


पूजा और कथा अवश्य करें

भलेव्रत अधूरा रह गया हो, पर करवाचौथ की कथा और चंद्र दर्शन पूजा अवश्य करें।मां  पार्वती को सिंदूर और श्रृंगार चढ़ाएं, यही व्रत की आत्मा है। 

पति के नाम से प्रार्थना करें

करवाचौथ का असली उद्देश्य पति की लंबी आयु और साथ का आशीर्वाद है।अ गर किसी कारण से व्रत टूट भी गया हो, तो चांद के सामने खड़े होकर पति के लिए मंगलकामना करें। आपकी भावना ही आपका व्रत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed