फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   How to wash Quilt Covers at Home without Damaging fabric Check winter laundry tips in hindi

Winter Hacks: मिनटों में साफ होगा रजाई का कवर, जानें आसान ट्रिक

Mon, 03 Nov 2025 03:10 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 03 Nov 2025 03:10 PM IST
सार

How to wash Quilt Covers at Home:  रजाई का कवर जितना साफ रहेगा, आपकी नींद उतनी ही आरामदायक होगी। साफ और सुगंधित रजाई आपको न सिर्फ सर्दी से बचाएगी, बल्कि पूरे मौसम को आराम और स्वच्छता के साथ बिताने का सुख भी देगी।

विज्ञापन
How to wash Quilt Covers at Home without Damaging fabric Check winter laundry tips in hindi
रजाई का कवर कैसे साफ करें - फोटो : Adobe

विस्तार

How to wash Quilt Covers at Home: सर्दियां दस्तक दे चुकी हैं। अब वो मौसम आ गया है जब सुबह की धूप में बैठकर चाय की चुस्की लेना और रात में मुलायम रजाई में दुबक जाना सबसे बड़ा सुख बन जाता है। लेकिन जैसे ही हम रजाई निकालते हैं, सबसे पहला सवाल यही उठता है, इसका कवर कैसे धोएं? भारी-भरकम रजाई कवर को धोना आसान नहीं होता, खासकर तब जब घर में वॉशिंग मशीन की क्षमता सीमित हो या कपड़े के फैब्रिक का ख्याल रखना जरूरी हो। ऐसे में कुछ घरेलू उपाय आपके काम आ सकते हैं, जो रजाई कवर को मिनटों में साफ कर देंगे, वो भी बिना उसकी मुलायमियत या रंग बिगाड़े। 

विज्ञापन


पुराने समय में हमारी दादियां नींबू, राख, बेसन या सिरका से भारी कपड़े धोती थीं। आज के केमिकल-युक्त डिटर्जेंट के मुकाबले ये उपाय न केवल कपड़े की लाइफ बढ़ाते हैं बल्कि पर्यावरण के लिए भी सुरक्षित हैं। इसलिए सर्दियों में रजाई कवर की धुलाई करते वक्त इन पुराने लेकिन असरदार नुस्खों को जरूर अपनाएं। रजाई का कवर जितना साफ रहेगा, आपकी नींद उतनी ही आरामदायक होगी। साफ और सुगंधित रजाई आपको न सिर्फ सर्दी से बचाएगी, बल्कि पूरे मौसम को आराम और स्वच्छता के साथ बिताने का सुख भी देगी।
विज्ञापन


धुलाई से पहले रजाई कवर को करें तैयार

धोने से पहले रजाई का कवर उल्टा कर दें, ताकि अंदर जमी धूल और पसीने की गंध निकल सके। अगर कवर पर धूल ज्यादा जमी है तो पहले झाड़कर बाहर ही हल्की धूप में 15-20 मिनट के लिए रख दें। इससे बैक्टीरिया और नमी दोनों खत्म हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुनगुने पानी में डिटर्जेंट और बेकिंग सोडा मिलाएं

एक बड़ी बाल्टी या टब में गुनगुना पानी भरें। उसमें 2 ढक्कन लिक्विड डिटर्जेंट और 1 बड़ा चम्मच बेकिंग सोडा डालें। बेकिंग सोडा कपड़े के अंदर तक जाकर पुरानी बदबू और धब्बे हटाने में मदद करता है। अब कवर को इस पानी में 20-25 मिनट तक भिगो दें।

नींबू और सिरका से हटाएं जिद्दी दाग

अगर रजाई कवर पर कॉफी, पसीने या तेल के पुराने दाग हैं तो धुलाई से पहले थोड़ा सिरका और नींबू का रस उन जगहों पर लगाएं। 10 मिनट बाद हल्के हाथों से मसलें, न केवल दाग हट जाएंगे बल्कि कपड़े में एक फ्रेश खुशबू भी रह जाएगी।

बिना मशीन के भी कर सकते हैं परफेक्ट धुलाई

अगर आप हाथ से धोना चाहती हैं तो बहुत जोर से न मसलें। कवर को हल्के हाथों से रगड़ें और साफ पानी से दो बार अच्छी तरह निकालें ताकि डिटर्जेंट का झाग पूरी तरह खत्म हो जाए। अगर मशीन से धोना है तो जेंटल या शाॅफ्ट वाॅश मोड चुनें।

सुखाने का सही तरीका

रजाई कवर को धूप में सूखाना अच्छा होता है लेकिन ध्यान रहे कि सीधी धूप में ज्यादा देर न छोड़ें, इससे कपड़े का रंग हल्का पड़ सकता है। रजाई कवर को उल्टा कर सूखाएं, ताकि बाहर की प्रिंट और कलर बरकरार रहें।


धुलने के बाद रखरखाव

पूरी तरह सूखने के बाद ही कवर को इस्त्री करें और रजाई पर चढ़ाएं। थोड़ा लैवेंडर या रोज़-सेंटेड फैब्रिक फ्रेशनर छिड़कें। इससे बदबू दूर होगी और रजाई ताज़ा लगेगी। अगर आप इसे स्टोर कर रही हैं तो एक नेफ़्थलीन बॉल या कपूर की टिकिया साथ रखें।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed