फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   How to Stay Energetic While Fasting During Sawan Somvar Vrat 2025 in Hindi

Sawan Somvar Vrat 2025 : सावन सोमवार के व्रत में कैसे रखें खुद को ऊर्जावान? अपनाएं ये आसान उपाय

Mon, 14 Jul 2025 09:45 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 14 Jul 2025 09:45 AM IST
सार

Sawan Vrat Energy Tips:  व्रत के दौरान स्वस्थ और ऊर्जावान रहने के लिए कुछ बातों को ध्यान रखना आवश्यक है। अगर आप भी सावन के सोमवार के दिन उपवास रखने वाले हैं तो दिनभर ऊर्जावान रहने के लिए कुछ उपायों को अपनाएं।

विज्ञापन
How to Stay Energetic While Fasting During Sawan Somvar Vrat 2025 in Hindi
सावन सोमवार के व्रत में कैसे ऊर्जावान रहें - फोटो : Freepik

विस्तार

Sawan Vrat Energy Tips: सावन का महीना भक्ति और तप का मौका है। इस माह भगवान शिव की विशेष तौर पर पूजा की जाती है और सावन के सोमवार का व्रत रखते हैं। उपवास केवल भक्ति का ही नहीं, बल्कि आत्म-नियंत्रण, अनुशासन और स्वास्थ्य की भी परीक्षा है। सही आहार, हाइड्रेशन और जीवनशैली से आप व्रत के दौरान भी खुद को ऊर्जावान और संतुलित रख सकते हैं। लेकिन कई बार व्रत रखते समय शरीर में कमजोरी और थकान महसूस होने लगती है। शाम होते-होते कुछ व्रत धारी को स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती हैं। ऐसे में व्रत के दौरान स्वस्थ और ऊर्जावान रहने के लिए कुछ बातों को ध्यान रखना आवश्यक है। अगर आप भी सावन के सोमवार के दिन उपवास रखने वाले हैं तो दिनभर ऊर्जावान रहने के लिए कुछ उपायों को अपनाएं।

विज्ञापन


पौष्टिक व्रत आहार लें

उपवास के दौरान फलाहार किया जा सकता है। हालांकि अधिकतर लोग फलाहार के नाम पर सिर्फ फल या आलू को ही विकल्प मानते हैं। आप साबूदाना, सिंघाड़े का आटा, मूंगफली, मखाना और राजगीरा जैसे एनर्जी रिच विकल्प को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं। व्रत के दौरान फलाहार में इन चीजों का सेवन करके आप शरीर को पर्याप्त ऊर्जा दे सकते हैं और ये पचने में भी आसान होते हैं। 
विज्ञापन


हाइड्रेटेड रहें

व्रत के दौरान पानी की कमी से थकावट बढ़ सकती है। दिनभर नींबू पानी, नारियल पानी, बेल का शरबत या छाछ का सेवन करें ताकि शरीर डिहाइड्रेट न हो और ऊर्जा बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


समय पर भोजन और ध्यान करें

व्रत में लंबे समय तक भूखे रहने से शुगर लेवल गिर सकता है। बेहतर होगा कि आप छोटे अंतराल पर कुछ न कुछ हल्का खाते रहें। भूखा रहना उपवास नहीं होता, बल्कि संयमित रहना व्रत है। इसलिए भूखे न रहें, बल्कि छोटी-छोटी पौष्टिक डाइट कुछ अंतराल में लें। साथ ही सुबह-सुबह 10 मिनट का ध्यान आपको मानसिक ऊर्जा भी देगा।

हल्का व्यायाम करें

बहुत भारी एक्सरसाइज से बचें, लेकिन हल्की स्ट्रेचिंग या योगासन जैसे प्राणायाम, ताड़ासन और भ्रामरी आपके शरीर और दिमाग को संतुलन में रखते हैं। योग और ध्यान से मन शांत और केंद्रित रहता है। 


भरपूर नींद लें

व्रत में नींद की कमी से शरीर और दिमाग थका हुआ महसूस कर सकता है। व्रत शुरू होने से एक दिन पहले कम से कम सात घंटे की नींद जरूर लें ताकि अगले दिन आप एक्टिव महसूस करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed