{"_id":"576a7ec24f1c1b456fb47dfb","slug":"homemade-treatment-for-mouth-ulcer","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुंह में पड़ते हों छाले, तो आजमाए ये घरेलू नुस्खे","category":{"title":"Home Remedies","title_hn":"घरेलू नुस्खे","slug":"home-remedies"}}
मुंह में पड़ते हों छाले, तो आजमाए ये घरेलू नुस्खे
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Thu, 23 Jun 2016 12:09 PM IST
विज्ञापन
छाले
- फोटो : newkidscenter.com
मुंह में छाले पड़ना लोगों के लिए आम समस्या है। लेकिन छोटे से ये छाले आपका खाना पीना मुश्किल कर देते हैं। ये छाले शरीर में कई कारणों से होते हैं, जैसे शरीर में पौष्टिकता की कमी, खराब जीवनशैली या फिर खान-पान में गड़बड़ी मुंह में छाले पड़ने की समस्या बन जाती है। छालों के दर्द से जल्दी राहत पाने के लिए आप इन घरेलू नुस्ख़ो को आजमा सकते हैं।
विज्ञापन
तुलसी
तुलसी- तुलसी में स्वास्थ्यवर्द्धक और दर्दनिवारक गुण होते हैं। दिन में दो बार पांच तुलसी के पत्तों को खाने से दर्द से राहत तो मिलती ही है साथ ही धीरे-धीरे छाले ठीक भी होने लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
खसखस
- फोटो : kisaanhelpline.com
खसखस-कभी-कभी खान पान में गड़बड़ी के कारण कारण मु्ंह में छाले पड़ जाते हैं। खसखस खाने से पेट को ठंडक मिलती है।
नारियल
- फोटो : readanddigest.com
नारियल- नारियल का तेल और पानी मुंह के छालों के लिए सबसे लाभदायक होता हैं। नारियल का पानी पीने से शरीर ठंडा होता है। ताजा नारियल को घिसकर मुंह के छाले के ऊपर लगाने से दर्द से राहत मिलती है।
मुलेठी
- फोटो : thefitindian.com
मुलेठी- मुलेठी का एन्टी-इन्फ्लैमेटरी गुण मुंह के छाले के दर्द से राहत देता है। ज़रूरत के अनुसार मुलेठी को पीस लें और उसमें शहद मिलाकर छाले के ऊपर लगायें। कुछ देर में दर्द से आराम मिल जाएगा।
हल्दी
- फोटो : salebhai.com
हल्दी- हल्दी का पाउडर में कुछ बूंद पानी डालकर पेस्ट बना लें और छालों पर लगायें। हल्दी का एन्टीसेप्टिक और एन्टी-इन्फ्लैमटोरी गुण छालों को न सिर्फ ठीक करते हैं बल्कि फिर से होने से भी रोकते हैं।