{"_id":"ed3751cbf8f140ec8a1ea1964aa3cecc","slug":"tips-to-prevent-moisture-in-room-hindi-news-pp","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमरे में सीलन है तो मददगार हैं ये उपाय","category":{"title":"Home Remedies","title_hn":"घरेलू नुस्खे","slug":"home-remedies"}}
कमरे में सीलन है तो मददगार हैं ये उपाय
रूपायन/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 13 Oct 2014 11:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसोई में सीलन और गीलेपन की समस्या आम है। सीलन का सबसे ज्यादा असर किचन में रखे फूड आइटम्स पर पड़ता है। इससे बचने के लिए कुछ बातों पर गौर करना जरूरी है।
विज्ञापन
- सूजी को भूनकर एयरटाइट डिब्बे में डालकर फ्रिज में रखा जा सकता है। मैदे या बेसन को भी प्रॉपर तरीके से पैक करके आप फ्रिज में रख सकती हैं। बेसन का स्वाद खराब न हो, तो बेसन में आप लौंग या तेजपत्ता भी रख सकती हैं।
विज्ञापन
- ड्राई-फ्रूटस को भी एयरटाइट कन्टेनर में रखें। यदि सील गए हों, तो माइक्रोवेव में ३५ डिग्री पर 10 मिनट तक गर्म कर लें, ताकि इसकी नमी खत्म हो जाए।
विज्ञापन
- पापड़ को हल्का सेंककर उसे जिप लॉक पैकेट में रख लें, ताकि लंबे समय तक वह करारा रह सकें।
- अदरक को ज्यादा दिन तक फ्रेश रखना चाहती हैं, तो इसे फ्रीजर में रखें। इसी तरह आप मशरूम को कागज के लिफाफे में रखकर फ्रीज में रख सकती हैं। बहुत दिनों तक ये खराब नहीं होंगे।
- पतले कपड़े से ढंककर यदि टमाटरों को फि्रज के खुले हिस्से में रखें, तो ये जल्दी खराब नहीं होते। टमाटर को कभी भी प्लास्टिक बैग में पैक करके फ्रिज में न रखें। अधिक पके टमाटर आप खुले फ्रिज में रख सकती हैं।
- हरे प्याज को धोकर, सुखाकर फ्रीजर में रख सकती हैं।
- आलू और प्याज को कभी भी एक साथ न रखें। इससे आलू शीघ्र खराब होने लगते हैं।
- एक-चौथाई विनेगर और तीन-चौथाई पानी लेकर उन्हें स्ट्राबेरी या अन्य रसीले फलों पर छिड़कें। फलों को सुखा कर फ्रिज में रखें। ये जल्दी खराब नहीं होते।
- दालों को माइक्रोवेव में दो-तीन मिनट तक गर्म करने के बाद इन्हें कांच की बरनियों में रखें। जिन दालों को आप अंकुरित करना चाहती हैं, उन्हें माइक्रोवेव में न रखें। दालों को कीड़ों से बचाने के लिए कंटेनर में कैस्टर ऑयल की कुछ बूंदें डाल दें।
- आटे को नमी से बचाने के लिए उसमें एक तेजपत्ता डाल दें।
- इमली में नमक मिक्स कर, उसे एयरटाइट कन्टेनर में रखें।
- साबुत लाल मिर्च को एक मिनट से भी कम माइक्रोवेव में गर्म करके स्टोर कर सकती हैं।
- मिर्च पाउडर में लौंग डाल दें, उसमें फंगस नहीं लगेगी।
- काली मिर्च, इलायची, साबुत धनिया, जीरे आदि में तेजपत्ता डालकर रखें, तो नमी वाले मौसम में भी ये सुरक्षित रहते हैं। इन्हें एयरटाइट कन्टेनर में डालकर यदि फ्रीज में रखें, तो भी वे लंबे समय तक खराब नहीं होते।
- प्याज को कपड़े में लपेटकर यदि लटका दिया जाए, तो वो अधिक समय तक चलते हैं।
- मिट्टी की बरनियों में सामान काफी दिन तक ताजा रहता है। आप इसमें लहसुन भी स्टोर कर सकती हैं।