फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Home Remedies ›   tips to clean silver

इन उपायों से कभी नहीं फीकी होगी चांदी की चमक

Fri, 21 Mar 2014 11:27 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 21 Mar 2014 11:27 AM IST
विज्ञापन
tips to clean silver
चांदी की ज्वेलरी हो या बर्तन, हवा के संपर्क में आते ही उसकी चमक फीकी पड़ जाती है। कई बार चांदी की खोई चमक को वापस पाने के लिए हम ज्वैलर्स के पास भी पहुंच जाते हैं। घर पर चांदी से बनी चीजों को कैसे करें साफ, बता रहे हैं इकानी के डायरेक्टर सौरभ गर्गः
विज्ञापन


चांदी को साफ करने के लिए आप टूथपेस्ट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। चांदी पर ब्रश की मदद से टूथपेस्ट लगाएं और उसके बाद इसे गरम पानी में डालें। झाग बनने तक इंतजार करें, उसके बाद इसे बाहर निकालकर पोंछ लें।
विज्ञापन

 
सिरके से भी चांदी को साफ कर सकते हैं। एक कप सिरके में एक चम्मच नमक डालकर उसे अच्छे से मिला लें। उसके बाद इस लेप को चांदी की एक्सेसरीज पर लगाकर उसे 15 मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद उसे गर्म पानी से धोकर मुलायम कपड़े से पोंछ लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेकिंग सोडा को गर्म पानी में मिक्स करें। अब इस पेस्ट से चांदी को साफ करें। चांदी के उत्पादों से कालापन हटाने के लिए एक नम कपड़े पर बेकिंग सोडा छिड़ककर उसे चांदी की एक्सेसरीज पर रगड़ें। उसके बाद उसे धोकर सुखा लें, कालापन दूर हो जाएगा।

एक फ्राई पैन में फॉइल पेपर का बेस बनाएं। उसके बाद उसमें 2-3 गिलास पानी और 1 चम्मच नमक मिलाकर उसे उबलने के लिए रख दें। जो चीज साफ करनी हो, उसे इस पानी में डालकर 2-3 मिनट तक उबालें। इसके बाद इसे पानी से बाहर निकालकर मुलायम कपड़े से पोंछ लें।


एक अंडे को उबाल कर उसकी जर्दी को अलग कर लें। उस जर्दी को एक प्लास्टिक के कंटेनर में डालें। उसके ऊपर एक वायर रैक या जाली रखें। उस रैक के ऊपर अपनी चांदी की ज्वेलरी रखें। ज्वेलरी रखते समय इस बात का ध्यान रखें कि ज्वेलरी का कोई भी भाग अंडे को ना छुए, वरना यह तेजी से ऑक्सीडाइज हो जाएगा।

अब इस कंटेनर को 2-3 दिन के लिए सील कर दें। उसके बाद चांदी को निकाल कर इसे धो लें। आपकी चांदी की ज्वेलरी चमकने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed