फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Home Remedies ›   smart tips for kitchen makeover

किचन का कायापलट कर देंगे ये 'स्मार्ट' उपाय

Sat, 06 Dec 2014 11:31 AM IST
रूपायन/अमर उजाला, दिल्ली
रूपायन/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 06 Dec 2014 11:31 AM IST
विज्ञापन
smart tips for kitchen makeover

अगर आप अपने किचन को इतना स्मार्ट बनाना चाहते हैं जो न केवल दिखे स्मार्ट बल्कि आपकी कुकिंग को परफेक्ट भी बनाए तो ये किचन मेंम ये बदलाव करा सकते हैं।

विज्ञापन


कलर्ड मार्गरीटा सॉल्ट से गार्निशिंग
सफेद और काला नमक के अलावा बाजार में कलरफुल सॉल्ट यानी कलर्ड मार्गरीटा सॉल्ट है। इसका इस्तेमाल सूप, कॉकटेल, लस्सी आदि को सजाने के लिए किया जा रहा है। हालांकि अलग-अलग रंगों में उपलब्ध इस नमक का इस्तेमाल अभी कुछ खास रेस्तरांओं में ही किया जा रहा है। 
विज्ञापन


यिंग एंड यांग टीपॉट

दो फ्लेवर की चाय के लिए चाहिए दो टीपॉट। लेकिन यही काम अगर एक टीपॉट में हो जाए तो! `यिन एंड यांग′ टीपॉट में एक साथ दो अलग फ्लेवर की चाय रखी जा सकती हैं, जैसे ग्रीन टी और रेड टी। हालांकि भारतीय बाजार में यह अभी उपलब्ध नही है, लेकिन आने वाले दिनों में यह आपके किचन में जरूर शामिल हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टोस्टर नहीं, सेल्फी टोस्टर
यह एक ऐसा टोस्टर है, जिससे आप सेल्फी ब्रेड प्रिंट कर सकती हैं। टोस्टर में ब्रेड को बेक करने पर आपके चेहरे का आकार ज्यादा बेक होता है, जो ब्रेड बेक होने के बाद साफ देखा जा सकता है। इसमें आपको कोई भी क्लोजअप फोटो डाउनलोड करना होगा, फिर वह प्रिंट होकर आपके ब्रेड पर दिखेगा। भारत के कुछ चुनिंदा बड़े शहरों में ही यह अभी उपलब्ध है, जिसकी कीमत लगभग 5000 रुपये है।

तेल लगेगा कम जब होगा एयरफ्रायर
सेहत के साथ स्वाद का लुत्फ उठाना चाहती हैं, तो ′एयरफ्रायर′ आपके किचन के लिए सही रहेगा। यह उपकरण सभी भारतीय व्यंजनों को पकाने के लिए तेल की जरूरत को 80 प्रतिशत तक कम कर देता है। पैटेंटेड रैपिड एयर तकनीक से सुसज्जित यह उपकरण घूमती हुई गर्म हवा को ग्रिल एलिमेन्ट के साथ जोड़कर तेलरहित स्वादिष्ट फ्राइड फूड मिनटों में तैयार कर देता है। इसकी कीमत है लगभग 15000 रुपये।


स्पाइस बुक

सफर के दौरान अगर काली मिर्च या लाल मिर्च साथ में ले जानी हो, तो इन्हें कागज की पुड़िया बनाकर रखना पड़ता है। यही चीज अगर आपको कागज के रूप में ही मिले तो। हैं न अच्छा आइडिया। टीबैग की तर्ज पर बनी इस स्पाइस बुक को आप सफर में भी आराम से लेकर जा सकते हैं। कागज की तरह दिखने वाली यह शीट पूरी तरह ईडिबल भी हैं।

डेस्क माइक्रोवेव ओवन
लंच गर्म करना हो या मैगी बनानी हो, डेस्क माइक्रोवेव ओवन कामकाजी लोगों के लिए बढ़िया ऑप्शन है। इसे आप अपने ऑफिस में रख सकते हैं। इसे यूएसबी केबल से कनेक्ट करके मिनटों में कुछ भी गर्म कर सकते हैं। इसमें लगे स्कैनर को कंप्यूटर से कनेक्ट करना होता है। आपका खाना कितनी देर में गर्म होगा या बनकर तैयार होगा, इसकी सूचना कंप्यूटर के माध्यम से मिलती रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed