घर में आपके सामने होती है ये दवाइयां फिर भी नहीं कर पाते उपयोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छोटी- छोटी समस्याओं के लिए घर में दवाई रखने से कहीं अधिक जरूरी है औषधियों की जानकारी, जो आपके घर में मौजूद तो हैं, लेकिन जानकारी के अभाव में जरूरत के समय काम में नहीं ले पाते।
- अधिकतर घरों में शहद मौजूद रहता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ब्लड शुगर को कंट्रोल में करने के लिए शहद बहुत काम आता है।
- अगर आप को चोट लग गई है या फिर काम करते समय जल गए है तो बिना देरी किए बिना उस पर ऐलोविरा का जेल लगाएं।
- महिलाओं में होने वाली मेनोपॉज की समस्या को अलसी दूर करता हैं। नियमित रूप से 40 ग्राम पिसी हुई अलसी खाने से इस समस्या के लक्षणों से राहत मिलती है।
- लहसुन हार्ट अटैक की संभावना को करता है। यह ब्लॉक धमनियों को खोलता है। यही नहीं कोलेस्ट्रोल के लेवल को भी कम करता हैं।
- नींबू खाने से शरीर की सूजन कम होती हैं। इसमें मौजूद एंटी आॅक्सीडेंट सूजन का कम करने में मदद करता हैं।
- पेट के कीड़े को खत्म करने के लिए हींग को पानी में घोलकर पीएं, यह समस्या खत्म हो जाएंगी। यहीं नहीं अगर आपके दांत में कीड़े लग गए हैं, तो हींग को रात में दांत में दबाकर सोएं।
- बुखार होने पर दवाई लेने से बचें। इसकी जगह आप एक चम्मच तुलसी का पाउडर और इतना ही इलायची का पाउडर मिलाकर उबा लें और दिन में दो से तीन बार पीएं। वहीं पेट दर्द के समय तुलसी की पत्तियों को गर्म पानी से धोकर खाएं।
- अगर आपको डायबिटीज से बचना है तो रोज सुबह एक चम्मच मेथी दाना पाउडर पानी के साथ लें। हाई ब्लडप्रेशर में मेथी व सोया के दाने को पीसकर रोज सुबह- शाम पीएं। लो ब्लडप्रेशर इसे अदरक के साथ मिलाकर खाएं।