आॅइली स्किन वाले ना करें चिंता, घर में ही पाएं ग्लोइंग स्किन
इनसे पाएं ग्लोइंग स्किन
एपल साइडर विनगर (सेब का सिरका)
एप्पल साइडर विनेगर आपके चेहरे के पीएच बैलेंस को मैंटेन करेगा और इन्फ्लमेशन को हटा देगा। साथ ही चेहरे को एक कसावट भी देगा।
नींबू रस
नींबू का रस ओइली स्किन को चमक देता है। लेकिन इसे चेहरे पर लगाने से पहले इसमें कुछ मिला लेना चाहिए, ताकि इसका खट्टापन कुछ कम हो सके। अधिक खट्टापन भी चेहरे को नुकसान पहुंचाता है। नींबू रस में चेहरे पर लगाने से पहले गुलाब जल या शहद मिला लें।
ग्रीन टी
ग्रीन टी को एक एंटी-आॅक्सिडेंट के रूप में भी जाना जाता है। चेहरे की कसावट के लिए ग्रीन टी को यूज किया जा सकता है। ये इन्फलमेशन को भी कम कर देती है।
टमाटर
टमाटर को काटकर चेहरे पर सीधे ही रगड़ा जा सकता है या फिर पानी में उबाल कर उसे स्टोर कर लें। इसके बाद जब चाहे इस पानी का इस्तेमाल करें।
विच हेजेल
आॅइली स्किन वाले एल्कोहल फ्री विच हेचेल यूज कर सकते है, जो उनकेे स्किन से डेड सेल्स और बैक्टीरिया को निकालकर चेहरा साफ करने में मदद करेगा। ये एक प्रकार का टोनर है।