फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Home Remedies ›   how do you get rid of damp smell

बारिश के मौसम में घर की यूं करें देखभाल, सब परेशानियां होंगी दूर!

Sat, 04 Jul 2015 09:31 AM IST
Updated Sat, 04 Jul 2015 09:31 AM IST
विज्ञापन
how do you get rid of damp smell

गर्मी के बाद बारिश की फुहारों का अहसास अनूठा होता है। लेकिन, घर में सीलन हो, तो कुछ अच्छा नहीं लगता। बेहतर होगा कि बरसात के स्वागत से पहले घर को वाटरप्रूफ बना लें। 

विज्ञापन


बारिश का मौसम खुशियों की बौछार लेकर आता है। लेकिन, बरसात के स्वागत की तैयारी भी जरूरी है, नहीं तो कई परेशानियां भी खड़ी हो सकती हैं।

छत पर जमा बरसाती पानी, दीवारों में सीलन और दरारें मुसीबत का कारण बन सकती हैं। इसलिए बरसात में घर को वाटरप्रूफ बनाना जरूरी है। वैसे तो घर के निर्माण के समय ही रेन प्रूफिंग के बारे में ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन


अगर आप ऐसा करने से चूक गए हैं, तो कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

पानी जमा न हो

how do you get rid of damp smell

सबसे पहले इस बात को चेक करने की जरूरत है कि बरसात में छत पर पानी जमा न हो। घर में कहीं टाइल्स लगी हैं, तो उनका भी रखरखाव जरूरी है। टूटी हुई टाइल्स से पानी अंदर जमा होने की गुंजाइश रहती है।

इसी तरह बालकनी या फिर या खुले में मार्बल लगा है, तो उसे भी मत भूलें। इस पर जमा पानी से एसिडिक रिएक्शन हो सकता है, जिससे इसका रंग खराब हो सकता है।

खिड़कियों के आसपास लीकेज हो, तो रेन ट्रैक, मानसून प्रूफ विंडोज, सिल और ढलान का उपयोग करें।

बरसात में छत न टपके इसके लिए मार्केट में व्‍हाइट शीट से लेकर कोलतार शीट, फिक्सिट और चाइनीज मोजेक जैसे तमाम विकल्प मौजूद हैं।

घरेलू नुस्‍खें

how do you get rid of damp smell

कुछ नुस्‍खों को घर पर भी आजमाया जा सकता है। जैसे, फर्नीचर की साफ-सफाई के लिए खासतौर पर बनाए गए क्लींजिंग एजेंट्स का इस्तेमाल करना चाहिए।

बरसात के मौसम में नमी से कार्पेट भी खराब हो सकती है। अच्छा रहेगा कि आप कार्पेट को रोल करके सुरक्षित रख दें। कीड़ों और पतंगों का खतरा इस मौसम में सबसे ज्यादा रहता है। इनसे बचाव के लिए क्लींजिंग एजेंट्स का इस्तेमाल करें।

लिनेन की बेड-शीट, बेड-कवर, कुशन-कवर इत्यादि भी मॉश्चर से खराब हो सकते हैं। इसलिए कवर को हर हफ्ते बदल दें। बेहतर होगा कि घर पर वॉशिंग की बजाय इन्हें आप ड्राई क्लीन करा लें।

घर में कीड़ों को पनपने से रोकने के लिए ड्रेनिंग सिस्टम को भी साफ-सुथरा रखना जरूरी है।

विज्ञापन

शीट कैसी लें

how do you get rid of damp smell
व्हाइट शीट : व्हाइट शीट वाटर प्रूफिंग केमिकल से बनी होती है। व्हाइट कलर की इस शीट को छत पर बिछाया जा सकता है और दीवारों पर भी चिपका सकते हैं।

कोलतार शीट : कोलतार शीट सड़क बनाने में काम आने वाले कोल के लेप से बनी होती है। कोलतार शीट भी व्हाइट शीट की तरह बिछ जाती है और ये व्हाइट शीट से सस्ती भी है।

फिक्सिट : सीमेंट में वाटर प्रूफिंग कम्पाउंड मिलाकर भी छत को मजबूत बनाया जा सकता है। इस मिक्सचर की परत जहां जरूरत हो, बिछा दी जाती है।

चाइनीज मोजेक : अगर आप रेन प्रूफिंग के साथ-साथ अपने घर की छत या टेरेस को सुंदर बनाना चाहते हैं, तो चाइनीज टाइल्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed