{"_id":"56f0f63c4f1c1b4a3bf14d24","slug":"home-remedies-for-cough-syrup","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में बना ये कफ सिरप सुस्ती करेगा छूमंतर","category":{"title":"Home Remedies","title_hn":"घरेलू नुस्खे","slug":"home-remedies"}}
घर में बना ये कफ सिरप सुस्ती करेगा छूमंतर
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Thu, 23 Jun 2016 03:05 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : getty images
सर्दी जुकाम के साथ कई बार खांसी भी हो जाती है। तब कई तरह के कफ सिरप पर खर्चा किया जाता है जिससे खांसी जाए या ना जाए लेकिन दिनभर की सुस्ती हो जाती है इन कफ सिरप से। ऐसे में अगर सुस्ती से बचना है तो घर में बने कुछ घरेलू कप सिरप का प्रयोग करें।
विज्ञापन
घर में खांसी दूर करने के लिए कफ सिरप बनाना है तो अदरक से बढ़िया कुछ नहीं । अदरक के टुकड़े कर लें। नींबू के छिलके को कस लें और इन दोनों को एक कप पानी में डालें। एक चौथाई अदरक के साथ 2 चम्मच नींबू के छिलके को उबालें। इस मिश्रण को छान लें और अलग कर लें। इसके बाद शहद को बिना उबालें थोड़ा सा गर्म करें और अदरक के मिश्रण को इसमें मिलाएं, साथ ही नींबू भी निचोड़े और इसें कुछ मिनट के लिए उबालें। उबालने के बाद इसे एक जार में भर लें।
विज्ञापन
इसके अलावा एक और आसान घरेलू कफ सिरप बनाया जा सकता है। एक कप ग्लिसरीन लें, उतनी ही मात्रा में शहद और नींबू का रस मिलाएं और इन्हें मिलाए और एक जार में भर के रख लें। ये कफ सिरप कुछ महीनों तक प्रयोग में लाया जा सकता है।
विज्ञापन