{"_id":"59e32e994f1c1bd9798b69d6","slug":"effective-home-remedies-for-cold-and-cough","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सर्दी-जुकाम का दुश्मन है नींबू काली मिर्च का ये जबरदस्त नुस्खा, आजमाकर देखिए","category":{"title":"Home Remedies","title_hn":"घरेलू नुस्खे","slug":"home-remedies"}}
सर्दी-जुकाम का दुश्मन है नींबू काली मिर्च का ये जबरदस्त नुस्खा, आजमाकर देखिए
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं
Updated Mon, 16 Oct 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
ठंड के मौसम में सर्दी-जुकाम, कफ, साइनसाइटिस, दमा जैसी समस्याएं अक्सर बढ़ जाती हैं। एक शोध के मुताबिक इस मौसम में एक वयस्क को दो से चार बार सर्दी होती है। ऐसे में हर बार सर्दी के लिए डॉक्टरी इलाज कराना संभव नहीं हो पाता। ऐसे में क्यों न घर में मौजूद कुछ ऐसे उपाय अपनाए जाएं जिनसे सर्दी भी ठीक हो जाए और ये आपकी जेब पर भारी भी न पड़े।
Trending Videos
अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो ये सोचते हैं कि नींबू का सेवन सर्दियों में करने से आपकी सेहत को नुकसान हो सकता है तो आप गलत हैं। सर्दी-जुकाम से तुरंत राहत पाने के लिए नींबू और काली मिर्च का ये जबरदस्त नुस्खा आपकी मदद कर सकता है।
नींबू और काली मिर्च
नींबू के साथ काली मिर्च का सेवन करने से शरीर में जमा हुआ कफ ढीला होकर बाहर निकलता है। इसके लिए आपके आधे कटे नींबू पर काली मिर्च छिड़ककर चूसने से आपको कफ में तुरंत आराम मिलेगा।
नींबू के साथ काली मिर्च का सेवन करने से शरीर में जमा हुआ कफ ढीला होकर बाहर निकलता है। इसके लिए आपके आधे कटे नींबू पर काली मिर्च छिड़ककर चूसने से आपको कफ में तुरंत आराम मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
किशमिश
किशमिश का सेवन करने से भी जुकाम में आराम मिलता है। इसके लिए सबसे पहले किशमिश पीसकर पानी के साथ उसका पेस्ट बना लें। इसमें शक्कर डालकर उबालें और ठंडा होने के लिए छोड़ दें। रोज रात सोने से पहले इसका सेवन करने से जुकाम दूर होता है।

तुलसी
तुलसी सर्दी से आराम दिलाने में काफी फायदेमंद है। आयुर्वेदिक दवाओं में तुलसी का इस्तेमाल किया जाता है। आप चाहें तो तुलसी के पत्तों को पानी में उबालकर काढ़ा बना सकते हैं। ठंड लगने पर यह बेहद फायदेमंद है।