रखिए अपने पैट के इन 5 इशारों पर नजर, तो जिएगा लंबी उम्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थोड़ा हो जाए सावधान, कुत्ते का पूंछ हिलाना हो सकता है कभी-कभी खतरनाक। ये इशारा हो सकता है उसके चिड़चिड़ेपन, जलन या आक्रामकता का भी। तो अगली बार आपका डॉगी पूंछ हिलाकर आपके करीब आए तो उसे पुचकारें जरुर पर थोड़ा ध्यान से।
कुत्ते की गर्म और सूखी नाक दोनों ही इशारा करती है कि उसकी सेहत ठीक नहीं है। लोगों में ऐसा वहम रहा है कि अगर कुत्ते की नाक सूखी हो तो उसे बुखार है पर ऐसा नहीं है, इस मिथ से बाहर आ जाएं। इसका सीधा मतलब है कि आपको तुरंत उसके शरीर के तापमान चेक करना है।
बस महीने में एक बार ही नहलाएं
आप सफाई का ध्यान रखने के चक्कर में अपने कुत्ते को हर हफ्ते नहलाते होंगे पर ऐसा करना ठीक नही हैं। महीने में एक बार भी अगर आप उसे नहलाते हैं तो भी ठीक है, बस ध्यान रखना होगा कि उसे साधारण साबुन से ना नहलाए बल्कि बाजार में कुत्तों के नहलाने वाला विशेष साबुन का ही प्रयोग करें।
अगर आप का कुत्ता ज्यादा घास खा रहा हो तो ये भी एक इशारा है कि आपको उसकी सेहत की तरफ थोड़ा ध्यान देना होगा।
साइज में बड़े कुत्तों से लोग काफी डरते हैं पर ऐसा नहीं हैं। जर्मन शेफर्ड, ग्रेट डेन्स इन सभी से डरने की जरुरत नहीं है, ये एक मिथ है। कुत्तों को पालने और ट्रेन करने के तरीका ही तय करता है कि उनका व्यवहार कैसा होगा, ना कि उनका साइज।