{"_id":"5aa6167c4f1c1bb6758b4d8e","slug":"aloe-vera-surprising-benefits-for-hair","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लंबे और खूबसूरत बालों के लिए वरदान है एलोवेरा, ऐसे करेंगे इस्तेमाल तभी होगा फायदा","category":{"title":"Home Remedies","title_hn":"घरेलू नुस्खे","slug":"home-remedies"}}
लंबे और खूबसूरत बालों के लिए वरदान है एलोवेरा, ऐसे करेंगे इस्तेमाल तभी होगा फायदा
Mon, 02 Apr 2018 09:08 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 02 Apr 2018 09:08 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
beautiful hair
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
खूबसूरत स्किन के लिए आपने एलोवेरा का इस्तेमाल किया होगा, लेकिन आपको यह जानकर बहुत हैरानी होगी की आपके बालों के लिए यह किसी वरदान से कम नहीं है। हर लड़की की खूबसूरत और लंबे घने बालों की चाह होती है। बदलते मौसम में अगर आप भी बालों के रूखेपन और झड़ने से हैं परेशान तो अब बिना परेशान हुए घर पर ही इस आसान उपाय को करके बालों के झड़ने और रूसी की समस्या से निजात पाया जा सकता है। आगे की स्लाइड्स में जानें बालों में एलोवेरा जैल के इस्तेमाल से बालों में रुखापन, बालों के झड़ने को दूर कर इन्हें खूबसूरत बनाया जा सकता है।
2 of 4
aloe vera
आधा कप एलोवेरा लेकर उसमें मेथी के बीज, तुलसी पाउडर और 2 चम्मच कैस्टर ऑयल मिला कर पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को बालों पर आधे से एक घंटे के लिए लगाकर रखें। इसके बाद शैंपू कर लें। कुछ ही दिनों में आपके बाल बढ़ने लगेंगे।
3 of 4
aloe vera
कैमिकल युक्त कंडीशनर के बजाय आप एलोवेरा को कंडीशनर के तौर पर इस्तेमाल करें। इसके लिए आपको शैम्पू करने के बाद एलोवेरा जेल से अपने बालों में मसाज करनी है और कुछ देर के बाद अपने बालों को पानी से धो लें। यह आपके बालों को कोमल और चमकदार बनाने में मदद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
aloe vera
अगर आप बालों में रूसी से परेशान हैं तो अब आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं हैं। रूसी की परेशानी से भी एलोवेरा जेल आपको निजात दिलाएगा। इसके लिए एलोवेरा जेल को अपने बालों पर एक घंटे लगा कर रखने के बाद बालों को धो लें। इस उपाय को हफ्ते में दो बार करें। देखते ही देखते कुछ ही दिनों में आपके बालों से डैंड्रफ गायब हो जाएगा।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।