फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Food ›   World Food Day 2022 Theme, History and Importance All You Need to Know

World Food Day: विश्व खाद्य दिवस आज, जानें भोजन से जुड़े इस दिन का इतिहास और महत्व

Sun, 16 Oct 2022 11:32 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 16 Oct 2022 11:32 AM IST
विज्ञापन
World Food Day 2022 Theme, History and Importance All You Need to Know
विश्व खाद्य दिवस 2022 - फोटो : Istock

World Food Day 2022: हर साल 16 अक्तूबर को दुनियाभर में विश्व खाद्य दिवस मनाया जाता है। 1945 में पहली बार संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन की स्थापना हुई थी। इस संगठन का उद्देश्य भुखमरी के खिलाफ कार्रवाई करना था। उसके बाद 1979 को पहली बार विश्व खाद्य दिवस मनाया गया। तब से हर साल 16 अक्तूबर को वर्ल्ड फूड डे मनाया जाने लगा। इस दिन को मनाने का विशेष महत्व है। खाद्य दिवस के मौके पर लोगों को खाद्य सुरक्षा और पौष्टिक आहार की जरूरत के बारे में जागरूक किया जाता है। पौष्टिक आहार किसी भी शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बहुत जरूरी होता है। स्वाद के साथ ही सेहत पर ध्यान रखने के लिए पौष्टिक आहार को अपनी डाइट में शामिल करें। आइए जानते हैं विश्व खाद्य दिवस का इतिहास और महत्व। जानिए स्वास्थ्य के लिए सेहतमंद आहार के बारे में।

विज्ञापन


खाद्य दिवस का इतिहास

साल 1945 में फूड एंड एग्रीकल्चर ऑर्गेनाइजेशन (एफएओ) की स्थापना हुई। यह संगठन खाद्य सुरक्षा और पोषक तत्व पर कार्य करता है। संगठन खाद्य और पौष्टिक आहार के प्रति लोगों को जागरूक करता है। संगठन के प्रयासों के चलते 1979 में वर्ल्ड फूड डे मनाने का फैसला लिया गया। 16 अक्तूबर 1981 से विश्व खाद्य दिवस मनाने की शुरुआत हुई।
विज्ञापन


विश्व खाद्य दिवस 2022 की थीम

हर साल संगठन  विश्व खाद्य कार्यक्रम और कृषि विकास के लिए अंतर्राष्ट्रीय कोष द्वारा खाद्य सुरक्षा के महत्व को उजागर करने का काम करता है। संगठन इस दिन के लिए एक खास थीम का निर्धारण करता है। इस साल विश्व खाद्य दिवस 2022 की थीम 'किसी को भी पीछे न छोड़ें' (Leave NO ONE behind) है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाद्य दिवस का महत्व

दुनिया के कई देश वर्तमान समय में गरीबी रेखा के नीचे हैं। इन देशों में लोगों को संतुलित आहार नहीं मिल पा रहा। इस कारण अधिकांश आबादी कुपोषित हो रही है। संतुलित और पौष्टिक आहार की कमी के कारण लोग कई तरह की बीमारियों से पीड़ित हैं। इसी कुपोषण की समस्या को खत्म करने और लोगों को संतुलित और पौष्टिक आहार के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यह दिन मनाया जाता है।

Diwali 2022: धनतेरस से भाई दूज तक हर दिन बनाएं खास भोजन, मेन्यू में शामिल करें ये डिश

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed