पौरुष बढ़ाने की दवा के ये फायदे चौंकाएंगे आपको
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौरुष बढ़ाने के लिए पुरुषों में वायग्रा का इस्तेमाल न केवल कामेच्छा बढ़ाने के लिए किया जाता है बल्कि इसके कुछ चौंकाने वाले फायदे भी हैं।
डेलीमेल वेबसाइट में प्रकाशित शोध की मानें तो वायग्रा के सेवन से न केवल कामेच्छा बढ़ती है बल्कि पुरुषों में दिल के दौरे व स्ट्रेक का रिस्क भी कम होता है।
सेपियेंजा यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन में माना है कि पुरुषों को दिल के दौरे व स्ट्रोक से बचाने के लिए वायग्रा देना फायदेमंद हो सकता है।
कैसे है फायदेमंद
शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन में माना है कि वायग्रा की मदद से रक्त कोशिकाओं के तनाव को कम किया जा सकता है जिससे धमनियों में रक्त संचार ठीक रहता है और दिल के दौरे व स्ट्रोक जैसी स्थिति नहीं आती है।
उनके अनुसार वायग्रा में पाया जाने वाला तत्व पीडीई5आई रक्त की कोशिकाओं का तनाव दूर कहता है और हृदय कोशिकाओं की रक्षा करता है।
इस शोध के दौरान 1,622 पुरुषों पर किए गए 24 अध्ययनों को शामिल किया गया है लेकिन महिलाओं पर इसका परीक्षण अभी बाकी है।
यह शोध बीएमसी मेडिसिन जर्नल में प्रकाशित हुआ है।