फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   viagra can cure bladder problems in females

मर्दानगी बढ़ाने की दवा अब महिलाओं के लिए भी फायदेमंद

Fri, 31 Oct 2014 12:56 PM IST
Updated Fri, 31 Oct 2014 12:56 PM IST
viagra can cure bladder problems in females

पुरुषों में सेक्स क्षमता बढ़ाने के लिए इस्तेमाल में लाई जाने वाली दवा वियाग्रा अब महिलाओं की सेहत के लिए भी फायदेमंद है।



डेलीमेल वेबसाइट पर प्रकाशित शोध की मानें तो नियमित तौर पर वियाग्रा का सेवन महिलाओं में ब्लैडर संबंधी समस्याओं के समाधान में फायदेमंद हो सकता है।

चीन की यूनिवर्सिटी ऑफ जिनजैंग के शोध के आधार पर शोधकर्ताओं ने माना है कि वियाग्रा के सेवन से महिलाओं में ब्लैडर संबंधी समस्या इंटर्सटियल सिस्टायटिस का उपचार संभव हो सकता है। यह रोग ब्लैडर में संक्रमण का एक विकृत रूप है।

कितना मात्रा में करें इसका सेवन?

viagra can cure bladder problems in females

यूरोलॉजी जर्नल में प्रकाशित इस शोध में माना गया है कि नियमित तौर 25 मिलीग्राम वियाग्रा का सेवन तीन महीने तक करने पर महिलाओं को ब्लैडर संक्रमण के उपचार में सफलता मिली है।

गौरतलब है कि वियाग्रा की 50 मिलीग्राम की मात्रा वाली डोज पुरुषों में सेक्स क्षमता बढ़ाने के लिए दी जाती है।

आमतौर पर ब्लैडर से जुड़े अधिकतर संक्रमण एंटीबायोटिक्स के सेवन से ही दूर हो जाते हैं जबकि सिस्टायटिस पर इन दवाओं का असर नहीं होता और यह लंबे समय तक शरीर में बना रहता है। ऐसे में वियाग्रा की मदद से उपचार को शोधकर्ता बड़ी उपलब्धि मान रहे हैं।

क्या है इंटर्सटियल सिस्टायटिस?

viagra can cure bladder problems in females

इंटर्सटियल सिस्टायटिस महिलाओं के ब्लैडर में होने वाला ऐसा संक्रमण है जिसमें ब्लैडर से दिमाग संबंधी संदेश बाधित होते हैं।

सामान्य स्थिति में जब ब्लैडर भर जाता है तो दिमाग मांसपेशियों को संदेश भेजता है जिससे मांसपेशियां ढीली हों और यूरीन पास हो सके। इस संक्रमण में ब्लैडर खाली होने पर भी दिमाग इसके भरे होने का संकेत देता है।

इससे कई बार ब्लैडर फुल होने पर भी महिलाओं को दर्द के साथ यूरीन पास होती है। शोधकर्ताओं ने 48 महिलाओं को दो समूहों में बांटकर उनपर वियाग्रा व एंटीबायोटिक्स का परीक्षण किया और पाया कि वियाग्रा का सेवन महिलाओं को इस समस्या से निजात दिलाने के इलए अधिक सुरक्षित विकल्प है।

इस शोध के बारे में स्कॉटलैंड के क्वीन्स मार्ग्रेट अस्पताल के डॉ. रॉबिन वेबस ने बताया, ''इंटर्सटियल सिस्टायटिस पर एंटीबायोटिक्स का लाभ हमेशा से चुनौती रहा है ऐसे में यह शोध उम्मीद की किरण साबित हो सकता है। हालांकि यह शोध फिलहाल बहुत छोटे वर्ग पर किया गया है इसल‌िए पहले इसके व्यापक परीक्षण की आवश्याकता को नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं।''

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed