{"_id":"5c357b57bdec22569f268302","slug":"use-green-vegetables-is-your-daily-routine-it-is-healthy","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाइट में इन सब्जियों को जरूर करें शामिल, मन होगा शांत और चेहरे पर आएगी चमक","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
डाइट में इन सब्जियों को जरूर करें शामिल, मन होगा शांत और चेहरे पर आएगी चमक
Wed, 09 Jan 2019 10:12 AM IST
कशिश मिश्रा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: कशिश मिश्रा
Updated Wed, 09 Jan 2019 10:12 AM IST
विज्ञापन
सब्जियों और फलों में सभी प्रकार के रस होते हैं
- फोटो : social media
आयुर्वेद के अनुसार तुरत-फुरत तैयार होने वाले आहार स्वास्थ्य की दृष्टि से हानिकारक हैं। भोजन कभी भी जल्दबाजी में अथवा खड़े-खड़े नहीं करना चाहिए। भोजन करने के लिए सुविधा के साथ बैठें और अपने चित्त को शांत रखकर भोजन करें।
विज्ञापन
इसके लिए दो-तीन बार गहरी श्वास लें या परमात्मा से प्रार्थना करें, चाहे वह छोटी ही क्यों न हो। भोजन इस विधि से बनाएं और उसे सप्रेम इस प्रकार परोसें, जो आंखों तथा हृदय को सुरुचिपूर्ण लगे। सब्जियों और फलों में सभी प्रकार के रस होते हैं।
विज्ञापन
जब ताजी चीजों से व्यंजन बनाए जाते हैं, तो वे देखने में ही अच्छे नहीं लगते, बल्कि स्वास्थ्यवर्द्धक भी होते हैं। इन व्यंजनों को सुंदर प्लेटों में कलात्मक रूप से परोसना भी महत्वपूर्ण होता है।
विज्ञापन
डॉ. विनोद वर्मा, आयुर्वेद विशेषज्ञ