{"_id":"b0fbb0f2-9220-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"unhealthy-facts-of-so-called-healthy-snacks","type":"story","status":"publish","title_hn":"'हेल्दी' या 'लो फैट' स्नैक्स क्या वाकई है फायदेमंद?","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
'हेल्दी' या 'लो फैट' स्नैक्स क्या वाकई है फायदेमंद?
प्रियंका पांडेय पाडलीकर
Updated Thu, 21 Mar 2013 05:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिप्स, बिस्कुट या स्नैक्स सेहत के लिए अच्छा नहीं इसलिए आप इन्हें खरीदते वक्त अक्सर 'लो फैट', 'बेक्ड' या 'मल्टीग्रेन' स्नैक्स का लेबल पढ़कर ही इन्हें खरीदते हैं।
विज्ञापन
लेकिन अगर आप अपनी सेहत को लेकर वाकई फिक्रमंद हैं तो यह जानना आपके लिए बहुत जरूरी है कि आपकी सेहत के लिए ये 'सेहतमंद' स्नैक्स क्या वाकई सेहतमंद हैं?
'हेल्दी' कहे जाने वाले इन स्नैक्स वाकई कितने सेहतमंद है, इसकी जानकारी न्यूट्रिशनिस्ट डॉ. तपस्या मुंद्रा ने अमर उजाला को दी। आप भी जानिए इनसे जुड़े फैक्ट्सः
विज्ञापन
मल्टी ग्रेन या ओट्स बिस्कुट
आटा, ओट्स या विभिन्न प्रकार के अनाजों से बने बिस्कुट बाजार में मैदे के बने बिस्कुट के विकल्प के तौर पर बिक रहे हैं लेकिन ऐसा नहीं है कि इनमें मैदे का इस्तेमान नहीं होता।
विज्ञापन
आमतौर पर इनमें ओट्स या रिफाइन्ड मल्टीग्रेन के साथ-साथ मैदे और सैचुरेटेड फैट्स का इस्तेमाल किया जाता है, इसलिए ये पूरी तरह सेहतमंद नहीं हैं।
बेक्ड चिप्स
बेक्ड चिप्स के नाम पर जो चिप्स बिकते हैं हो सकता है वे तले हुए न हों लेकिन इसका मतलब यह भी नहीं कि ये पुरी तरह से हेल्दी हैं।
आलू के बने इन चिप्स पर कॉर्न्स्टार्च की कोटिंग करते हैं, ब्रशिंग करते हैं और फिर इन्हें बेक करते हैं, तो इसमें पोषक तत्व बचा ही कहां।
लो फैट मक्खन
लो फैट मक्खन मोटापा बढ़ाने के लिए उतना ही जिम्मेदार है जितना कि कोई भी साधारण मक्खन होगा। इसमें पोषक तत्व भी कम होते हैं।
विकल्प के तौर पर घर का बना सफेद मक्खन बेहतर है जो अपेक्षाकृत अधिक हल्का और पोषक है।
रेडी टू ईट सूप
रेडी टू ईट सूप्स में अधिक मात्रा में फैट्स, शुगर, कॉन्सर्टार्च और प्रिजरवेटिव्स का इस्तेमाल होता है जो सेहत के लिए कतई फायदेमंद नहीं।
क्या हो सकती हैं दिक्कतें
- इनसे भूख शांत नहीं होती बल्कि और अधिक खाने की इच्छा होती है जिससे मोटापा बढ़ सकता है।
- इनमें शुगर अधिक मात्रा में होता है।
- विटामिन और पोषक तत्वों की कमीं हो सकती है जो आगे चलकर रोगों में बदल सकती है।
क्या है विकल्प
घर का बना खाना और फल से बेहतर इनका कोई विकल्प नहीं।