{"_id":"9081b3e6-1a9b-11e2-8947-d4ae52bc57c2","slug":"tips-for-diabetics-on-balance-diet-in-festival","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगर डायबीटिक हैं तो त्योहारों में ऐसे बनाएं डाइट का बैलेंस","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
अगर डायबीटिक हैं तो त्योहारों में ऐसे बनाएं डाइट का बैलेंस
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 20 Oct 2012 03:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवरात्र, दशहरा, दीवाली, भाईदूज, ईद और फिर शादियों का सीजन भी तो है। रिश्तेदरों और दोस्तों से मिलने-जुलने और सेलिब्रेट करने के इनसे बेहतर अवसर भला क्या हो सकते हैं। लेकिन सेलिब्रेशन के इन मौकों का मजा तब किरकिरा हो जाता है जब सेहत हमारा साथ नहीं देती। खासतौर पर डायबीटीज के मरीज अगर इन अवसरों पर अपनी डाइट में थोड़ी भी लापरवाही बरतते हैं तो त्योहारों की मिठास उनके लिए फीकी पड़ सकती है।
विज्ञापन
ऐसे में आज हम आपको ऐसे तरीके बता रहें जिनसे डायबीटीज के बावजूद भी आपके सेलिब्रेशन में कोई कमी नहीं होगी। इन सावधानियों से आपकी डाइट भी संतुलित रहेगी और सेलिब्रेशन भी पूरा होगा।
विज्ञापन
थोड़ा-थोड़ा खाएं
त्योहार के मौके पर किसी रिश्तेदार के यहां जाने पर डायबीटिक व्यक्ति की स्थिति कुछ अजीब हो जाती है। मिठाइयां और तली-भुनी चीजें देखकर एक बार वह अपने मन पर काबू रख भी ले तो सामने वाले के आग्रह को ठुकराना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में समझदारी इसी में है कि सामने वाले के बहुत आग्रह करने पर भी थोड़ी मात्रा में ही मिठाई या स्नैक्स लें जिससे उसकी बात भी रह जाए और आपको दिक्कत भी न हो।
विज्ञापन
छोड़ें मीठे का मोह
एक सीमित मात्रा में त्योहारों पर मिठाइयां खाने से गुरेज नहीं कर सकते हैं। लेकिन अगर घर पर मिठाई अधिक हो और कोई दूसरा उन्हें खाना वाला न हो तो आप उन मिठाइयों का मोह छोड़ दें। अपनी सेहत के साथ समझौते से बेहतर होगा कि आप उन्हें फेंक दें या बांट दें।
कोल्ड ड्रिंक्स से बरतें दूरी
वैसे तो किसी भी डायबीटिक व्यक्ति को हमेशा ही कोल्ड ड्रिंक्स व अधिक कैलोरी वाली सॉफ्ट ड्रिंक्स से दूरी बरतनी चाहिए लेकिन त्योहारों के दौरान सावधानी और भी अधिक जरूरी है। इनकी जगह नींबू का रस, जलजीरा, नारियल पानी, छाछ, ग्रीन टी ऐदि कई विकल्प हैं जो टेस्टी भी हैं और हेल्दी भी।
चुनें प्राकृतिक स्वीटनर
त्योहारों में कुछ मीठा खाने का मन करे तो मन मारने की जरूरत नहीं है। चीनी या स्वीटनर की जगह कुछ प्राकृतिक स्वीटनर से बने व्यंजन आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकते हैं। मसलन शुगरफ्री से बनीं डिश, चीनी की जगह शहद या ड्राइ फ्रूट्स का इस्तेमाल करके भी टेस्ट और हेल्थ के बीच बैलेंस बनाया जा सकता है।
खाली पेट न रहें
चिकित्सकों का मानना है कि खाली पेट रहने से व्यक्ति को खाने की इच्छा अधिक रहती है। ऐसे में आप अपनी रुटीन की डाइट के साथ समझौता कतई न करें। नाश्ते में भरपूर मात्रा में सलाद, स्प्राउट्स, फल आदि लें जिससे दिन भर कुछ खाते रहने की इच्छा कम हो।
व्यायाम के साथ न करें समझौता
भले ही आपके पास कितना भी कम समय हो लेकिन थोड़ी एक्सरसाइज जरूरी है। इससे आप फिट तो रहेंगे ही, साथ ही आपकी एक्स्ट्रा कैलोरी भी बर्न होगी। ध्यान रहे कि व्यायाम का विकल्प कुछ भी नहीं है।