फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   teenagers are addicted to e cigarettes

किशोरों में तेजी से बढ़ रही है इस तरह की लत

Tue, 31 Mar 2015 03:38 PM IST
Updated Tue, 31 Mar 2015 03:38 PM IST
विज्ञापन
teenagers are addicted to e cigarettes

उत्तर-पश्चिमी इंग्लैंड के शोधकर्ताओं के मुताबिक़ जिन किशोरों ने कभी सिगरेट का एक कश भी नहीं लिया था वे अब ई-सिगरेट के साथ प्रयोग कर रहे हैं।

विज्ञापन


बीएमसी पब्लिक हेल्थ में प्रकाशित एक सर्वेक्षण के मुताबिक़ पांच में से एक किशोर ने ई-सिगरेट का कश लेने या उसे ख़रीदने की कोशिश की थी।

इस सर्वेक्षण में 14 से 17 साल के 16,193 किशोरों को शामिल किया गया

शोधकर्ताओं का कहना था कि ई-सिगरेट निकोटिन की दुनिया में शराब की तरह है और इस पर सख्ती से नियंत्रण करने की ज़रूरत है।

विशेषज्ञों का कहना था कि यह जानना ज़रूरी था कि कितने लोगों को ई-सिगरेट की लत लग रही है।

क्या है ई-सिगरेट

इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट आम सिगरेट की तरह ही होती है जिसमें से भाप निकलती है लेकिन यह धूम्रपान के मुक़ाबले कम हानिकारक होती है।

लेकिन इस भाप में निकोटिन मिला होता है जो सिगरेट में नशे का एक तत्व है।

हालांकि ई-सिगरेट को लेकर लोगों के विचार बंटे हुए हैं। कुछ लोग इसे धूम्रपान छोड़ने का अहम ज़रिया मानते हैं जबकि कुछ लोगों का तर्क है कि वे धूम्रपान को सामान्य बनाने के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन


असर
चिंता की बात यह भी है कि इसका असर बच्चों पर पड़ रहा है।

लिवरपूल जॉन मूर्स यूनिवर्सिटी के विश्लेषण के मुताबिक़ जिन लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी उनमें से 19 फ़ीसदी ने ई-सिगरेट को आज़माया था।
इंगलैंड में 18 साल से कम उम्र के लोगों को ई-सिगरेट नहीं बेचने की घोषणा की गई है।

ई-सिगरेट का इस्तेमाल उन पांच फ़ीसदी किशोरों ने किया जिन्होंने कभी धूम्रपान नहीं किया था जबकि 50 फ़ीसदी ऐसे थे जो पहले से ही सिगरेट का कश लगाते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं 67 फ़ीसदी ऐसे लोग भी थे जो धूम्रपान कम करते हैं लेकिन उन्होंने ई-सिगरेट इस्तेमाल किया।

इंगलैंड में 18 साल से कम उम्र के किशोरों के लिए इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की गई है और वेल्स, स्कॉटलैंड और उत्तरी आयरलैंड में ऐसे ही क़दम उठाने पर विचार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed