गाजर और मूंग का हलवा भूल जाएं, बस इस हफ्ते ट्राई करें अमरूद का हलवा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरूद का हलवा बनाने के लिए जरूरी सामग्री
-चार पांच अमरूद
-एक कप चीनी
-आधा कप घी
-काजू
-बादाम
-आधा लीटर दूध
-आधा चम्मच इलायची
-फूड कलर
-सबसे पहले खोआ बना लें। एक पैन में दूध उबलने के लिए रखें। बीच बीच में चलाते रहें। 40 मिनट में दूध गाढ़ा होने के बाद खोआ बन जाएगा।
-अमरूद के बड़े-बड़े टुकड़े काट लें। गैस पर कुकर चढ़ाएं और टुकड़ों को उसमें डालें। साथ ही आधा कप पानी और फूड कलर डालें। चुकंदर का टुकड़ा भी डाल सकते हैं।
-कुकर में सीटी आने पर गैस बंद कर दें। अमरूद को थोड़ा ठंडा होने दें। फिर इसे मिक्सर में डालकर पेस्ट तैयार कर लें। पेस्ट छानकर बीज वाला हिस्सा हटा दें।
-बादाम और काजू छोटे-छोटे काट लें। एक बर्तन में 2-3 चम्मच घी डालें।
-इसमें कटे बादाम और काजू डाल कर हल्का सा भून लें। फिर अमरूद का पल्प डाल दें।
-3-4 मिनट चलाते हुए भून लें। फिर चीनी मिलाएं। चीनी के अच्छे से घुलने तक लगातार चलाते रहें। फिर इसमें खोवा मिला लें।
-3-4 मिनट पका लेने के बाद इलायची पाउडर डाल कर अच्छे से मिक्स करें।
-अब हलवे को और 3-4 मिनट पका लें। अंत में बारीक कटे बादाम और काजू से सजाकर परोसिये।