फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   strokes rising in young people

बुजुर्गों को नहीं अब युवाओं को ज्यादा पड़ने लगे हैं दौरे

Thu, 21 May 2015 04:10 PM IST
Updated Thu, 21 May 2015 04:10 PM IST
विज्ञापन
strokes rising in young people
कामकाजी महिलाओं और पुरुषों में चिंताजनक तरीके से दौरा पड़ने की समस्या बढ़ रही है। स्ट्रोक एसोसिएशन के अध्ययन के मुताबिक़ इंग्लैंड में 2014 में 40-54 उम्र वर्ग के पुरुषों को भर्ती करने के लिए 6,221 अस्पताल थे।
विज्ञापन


14 सालों के दौरान इन अस्पतालों की तादाद में 1,961 की बढ़ोत्तरी हुई। विशेषज्ञों का कहना है कि दौरा पड़ने की समस्या के लिए कुछ हद तक स्वास्थ्य के लिहाज से खराब जीवनशैली जिम्मेदार है। हालांकि बढ़ती हुई जनसंख्या और अस्पताल में इलाज के तरीके में बदलाव की भी एक भूमिका है।
विज्ञापन


उनका कहना है कि दौरा पड़ना अब बुजुर्गों की बीमारी नहीं मानी जानी चाहिए।

मुश्किल हालात

strokes rising in young people

खून के थक्के बनने या मस्तिष्क में रक्तस्राव होने से भी दौरे पड़ते हैं और इससे लंबे समय तक विकलांगता की स्थिति भी हो सकती है। 65 साल से ज्यादा उम्र के लोगों में ऐसी समस्या पाई जाती है लेकिन इस रिपोर्ट के मुताबिक़ युवाओं में इसका जोखिम बढ़ रहा है।

विशेषज्ञों ने राष्ट्रीय स्तर पर साल 2000 से 2014 तक इस समस्या की वजह से अस्पताल में भर्ती हुए मरीजों के आंकड़े का विश्लेषण किया।

30-40 साल के लोगों में यह समस्या ज्यादा देखी जा रही है। वहीं 40-54 उम्र वर्ग की महिलाओं में 2000 के मुकाबले 2014 में दौरा पड़ने के 1,075 अतिरिक्त मामले दर्ज किए गए थे।

किस पर करें नियंत्रण

strokes rising in young people

विशेषज्ञों का कहना है कि मोटापा बढ़ने, गतिहीन जीवन और जंक फूड से खून का थक्का बनने का जोखिम बढ़ा है।

रिपोर्ट के मुताबिक इस समस्या से उबरने वाले मरीज़ों को नौकरी में वापसी करने में मुश्किल हो सकती है और उन्हें अपनी कंपनियों से ज्यादा समर्थन की ज़रूरत होगी।

ब्रिटिश हार्ट फाउंडेशन चैरिटी में डॉ। माइक नैप्टन ने कहा कि युवा पुरुषों और महिलाओं में बढ़ रही यह समस्या चिंता का विषय है।

उन्होंने कहा, "इन निष्कर्षों से यह बात सामने आ रही है कि रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने पर ज़ोर दिया जाना चाहिए और 40 साल की उम्र में स्वास्थ्य जांच ज़रूर कराना चाहिए।"

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed