{"_id":"6062aa3b9fc6fc3e7929c8a8","slug":"small-kitchen-tips-to-save-food-taste-try-these-hacks","type":"story","status":"publish","title_hn":"इन छोटे टिप्स से हर डिश को बनाएं स्वादिष्ट, खाना बनाना होगा आसान","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
इन छोटे टिप्स से हर डिश को बनाएं स्वादिष्ट, खाना बनाना होगा आसान
Tue, 30 Mar 2021 10:04 AM IST
अपराजिता शुक्ला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Tue, 30 Mar 2021 10:04 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसोई में किसी डिश को बनाने में छोटी सी चूक पूरे स्वाद को बिगाड़ देती है। ऐसे में सारी मेहनत पर पानी फिर जाता है। लेकिन अगर आप चाहती हैं कि आपके बनाए खाने को सब स्वाद लें तो इसमे कुछ सुधार किया जा सकता है। जैसे सब्जी में मिर्ची ज्यादा हो जाए तो क्या करें। या फिर ज्यादा मिर्च काटने से हाथों में जलन हो तो क्या लगाएं। तो चलिए जानें ऐसे ही छोटे टिप्स। जो करेंगे आपकी मदद।
विज्ञापन
अगर सब्जी में गलती से मिर्च का तीखापन बढ़ गया है तो सब्जी में उबला आलू मिला दीजिए। उबला आलू सब्जी के तीखेपन को जल्दी सोख लेगा। इसके अलावा आप क्रीम या मलाई भी सब्जी में मिला सकती हैं। या फिर दही डालने से भी सब्जी का तीखापन कम किया जा सकता है।
विज्ञापन
बेसन के लड्डू तो हर किसी को पसंद होते हैं। अगर घर पर बेसन के लड्डू बनाने जा रही हैं तो सबसे पहले बेसन को भूनने के लिए बेहद धीमी आंच करें। साथ ही इनमें गुठली ना पड़े इसके लिए इसे चम्मच से लगातार चलाते रहें।
विज्ञापन
अगर आप मीठे व्यंजन बनाने जा रही हैं और इसके लिए आपको चाशनी बनानी है तो जिस बर्तन में चाशनी बनानी है। उसके चारो तरफ तेल या घी लगा दें। जिससे कि बर्तन के किनारे चिकने हो जाएं। ऐसा करने से चाशनी चारों तरफ बर्तन के चिपकेगी नहीं और आसानी से बनकर निकल जाएगी।