फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   sleeping naked ward off diabetes

कपड़े उतारकर सोने का ऐसा फायदा नहीं सुना होगा आपने

Mon, 01 Dec 2014 11:25 AM IST
Updated Mon, 01 Dec 2014 11:25 AM IST
विज्ञापन
sleeping naked ward off diabetes

कपड़े उतारकर यानी न्यूड होकर सोना न केवल आपकी लव लाइफ के लिए रोमांचक माना जाता है बल्कि सेहत के लिए भी बड़ा फायदा दे सकता है।

विज्ञापन


डेलीमेल वेबसाइट पर प्रकाशित शोध की मानें तो कपड़े उतारकर सोने वाले लोगों को डायबिटीज का रिस्क अपेक्षाकृत कम होता है।

अमेरिका के नेशनल स्लीप फाउंडेशन ने नींद, सोने के तरीके और सेहत के संबंध को स्थापित करते हुए अपने अध्ययन में यह निष्कर्ष निकाला है।

इससे पहले भी कुछ शोध हो चुके हैं जिसमें कपड़े उतारकर सोने से संक्रमण कम होने, वजन घटने, ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहने और कामेच्छा बढ़ने जैसे फायदे माने गए हैं।
विज्ञापन

क्यों है ऐसा

sleeping naked ward off diabetes

शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन में माना है कि बिना कपड़ों के सोते वक्त शरीर का तापमान सामान्य तापमान की अपेक्षा कम होता है। इस तापमान को बढ़ाने के लिए स्वाभाविक तौर पर शरीर में मेटाबॉलिज्म की प्रक्रिया तेज हो जाती है।

मेटाबॉलिज्म बढ़ने से न केवल मेटाबॉलिक समस्याएं दूर होती हैं बल्कि डायबिटीज का रिस्क भी बहुत कम हो जाता है।

इस दौरान शरीर में ब्राउन फैट्स भी सक्रिय होते हैं जिससे कैलोरी बर्न होने में मदद मिलती है और डायबिटीज का रिस्क कम होता है।

यहग शोध अमेरिका के डायबिटीज जर्नल में प्रकाशित हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed