फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Food ›   simple and delicious recipe of chicken fry in hindi

नॉन वेज खाने के शौकीन इस हफ्ते बनाएं लजीज चिकन फ्राई, स्वाद ऐसा कि हर हफ्ते बनाने का करेगा दिल

Sun, 14 Jul 2019 08:21 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Sun, 14 Jul 2019 08:21 AM IST
विज्ञापन
simple and delicious recipe of chicken fry in hindi
chicken fry

नॉन वेज के शौकीन लोग अगर एक ही रेसिपी से बोर हो गए हैं तो इस वीकेंड ट्राई करें चिकन फ्राई। शाम के नाश्ते में सर्व करने के लिए यह रेसिपी परफेक्ट है। इस क्रिस्पी चिकन फ्राई रेसिपी को बनाते ही आपके घर में पार्टी जैसा माहौल बन जाएगा। आइए जानते हैं घर पर कैसे बनाया जाता है टेस्टी चिकन फ्राई।

विज्ञापन

simple and delicious recipe of chicken fry in hindi
chicken fry
सामग्री-
चिकन- 1/2 किलो
हल्दी पाउडर- 1/2 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर- 1/2 टी स्पून
अदरक, लहसन का पेस्ट- 1 टी स्पून
काली मिर्च (ब्लैक पेपर)- 1/2 टी स्पून
चिकेन मसाला- 1/2 टी स्पून
तेल- 1 टी स्पून
तेल (तलने के लिए)- अंदाजानुसार
नमक- स्वादानुसार
 
विज्ञापन
विज्ञापन

simple and delicious recipe of chicken fry in hindi
chicken fry
बनाने का तरीका-
सबसे पहले चिकन को अच्छे से धो लें। चिकन को कम से कम 3 से 4 बार हल्के गर्म पानी में धोएं। इसके बाद इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, अदरक, लहसन का पेस्ट, काली मिर्च और चिकन मसाला, तेल और स्वादानुसार नमक मिलाकर अच्छे से मेरिनेट करने के बाद थोड़ी देर के लिए छोड़ दें।इसके बाद गैस ऑन करके एक पैन में तेल गर्म करें। गर्म तेल में मेरिनेट किए हुए चिकन को डालकर धीमी आंच पर फ्राई करें। थोड़ी देर बाद पैन को एक प्लेट से ढक दें। थोड़ी-थोड़ी देर में इसे चेक करते रहें। जब चिकन के टुकड़े सुनहरे फ्राई हो जाएं तो उन्हें पलट दें। अब दूसरी तरफ भी अच्छे से सुनहरा फ्राई होने दें। जब ये चिकन सुनहरा फ्राई हो जाएं तो उसको एक प्लेट में निकाल लें।

आपका चिकन बनकर तैयार है।आप इसके ऊपर नींबू और चाट मसाले के साथ कच्चे प्याज और धनिए की चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं। इसके अलावा आप इसके साथ अपनी पसंद की कोई सॉस या चटनी का भी सेवन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed