इस हफ्ते घर पर बनाएं शिमला मिर्च का हलवा, जीत लें बच्चों का दिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जब बात हलवा बनाने की होती है तो सबके मुंह में पानी आ जाता है। आज तक आपने बहुत सारे हलवे खाए होंगे। किसी को गाजर का हलवा पसंद होता है, तो कोई मूंग की दाल का हलवा खाना पसंद करता है, लेकिन आज जिस हलवे के बारे बताने जा रहे हैं उसके बारे में आपने आज से पहले शायद ही सुना होगा। आज हम आपको शिमला मिर्च के हलवे की रेसिपी बता रहे हैं। सुनकर अजीब लग रहा होगा, लेकिन एक बार इसका स्वाद चख लेंगे तो सूजी, मूंग सबका हलवा भूल जाएंगे। तो चलिए जानते हैं कैसे बनाया जाता है ये टेस्टी हलवा।
1 शिमला मिर्च
1 बड़ा चम्मच घी
2 कप दूध
4-5 इलाइची
8-10 किशमिश
6-7 बादाम
3-4 अखरोट
11/2 बड़ा चम्मच चीनी
विधि
-सबसे पहले शिमला मिर्च के बीज निकालकर उसे बारीक काट लें।
-अब इसे अच्छी पानी से 6-7 बार वॉश कर लें।
-शिमला मिर्च की कड़वाहट मिटाने के लिए आप जितनी बारे उसे पानी में वॉश करेंगी उतनी बार उसे अच्छे से निचोड़ें। ऐसा करने से उसकी सारी कड़वाहट निकल जाएगी।
-इसके बाद एक पैन को गरम करके उसमें देशी घी डालकर पिसी हुई इलाइची और किशमिश डालें।
-इसके बाद इसमें बारीक कटी हुई शिमला मिर्च डालकर 3 से 4 मिनट तक पकाएं और इसमें चीनी डालकर 2 मिनट तक पकाएं।
-थोड़ी देर बाद इसमें दूध डालकर हलवे को तब तक पकाएं जब तक दूध गाढ़ा न हो जाए।
-इसके बाद हलवे में इलाइची पाउडर डालें और धीमी आंच पर हलवे को पकाएं।
-आखिर में हलवे में ड्राय फ्रूट्स डालकर सर्व करें।