{"_id":"4fbb216c-c923-11e2-9e8a-d4ae52bc57c2","slug":"red-and-pink-color-dress-boost-fertility-in-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं में फर्टिलिटी बढ़ाते हैं लाल और गुलाबी रंग","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
महिलाओं में फर्टिलिटी बढ़ाते हैं लाल और गुलाबी रंग
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 11 Jul 2013 11:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाल और गुलाबी रंग की पोशाकें अधिक पहनने वाली महिलाओं की फर्टिलिटी यानी प्रजनन क्षमता अधिक होती है, हाल में एक अमेरिकी शोध में यह पता चला है। साइकोलॉजिकल साइंस जर्नल में प्रकाशित इस शोध को हाल में अमेरिका के एसोसिएशन फॉर साइकोलॉजिकल साइंस के सम्मेलन में प्रस्तुत किया गया है।
विज्ञापन
इस शोध के दौरान 18 से लेकर 47 साल की 124 महिलाओं का अध्ययन किया गया जिसमें मासिक चक्र और कपड़ों के रंग का ब्यौरा लिया गया। इसके अलावा यह जानकारी भी ली गई कि फर्टाइल दिनों में वे किस रंग के कपड़े अधिक पहनती हैं।
विज्ञापन
अध्ययन में पाया गया कि जो महिलाएं लाल या गुलाबी रंग के कपड़े अधिक पहनती हैं उनमें दूसरों की अपेक्षा तीन गुना अधिक फर्टिलिटी होती है।
शोधकर्ताओं का मानना है कि यह शोध इंसानों पर किया गया अब तक का पहला शोध है और इससे पहले रंगों व फर्टिलिटी के संबंध से जुड़े शोध पशुओं पर ही हुए हैं।
इस शोध का आधार ब्रिटिश कोलंबिया यूनिवर्सिटी का अध्ययन है जिसमें यह पाया गया था कि महिलाएं अपनी कामेच्छा का संकेत देने के लिए कौन से रंग की पोशाकों का चयन करती हैं। इसमें लाल रंग को सबसे अधिक लोकप्रिय बताया गया था।
विज्ञापन