फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   Pregnant women warned paracetamol may harm unborn sons' fertility

गर्भ में पल रहे लड़के के लिए हानिकारक हो सकती है ये दवा!

Thu, 21 May 2015 03:54 PM IST
Updated Thu, 21 May 2015 03:54 PM IST
विज्ञापन
Pregnant women warned paracetamol may harm unborn sons' fertility
हालिया रिसर्च के मुताबिक, कुछ दवाईयां ऐसी हैं जिसे गर्भवती महिला लंबे समय तक खाती है तो उसके होने वाले बच्चे को नुकसान हो सकता है। जानिए, कौन सी दवा है वो?
विज्ञापन


पेरासिटामोल दवा का लंबे समय तक इस्तेमाल गर्भवती महिला के गर्भ में पल रहे लड़के के विकास को प्रभावित कर सकता है। यूनिवर्सिटी ऑफ एडिनबर्रा के वैज्ञानिको का कहना है कि दर्द को कम करने वाली ये दवा अगर सात दिनों तक गर्भवती महिला को दी जाती है तो इससे टेस्टोस्टेरोन के विकास पर प्रभाव पड़ता है।

विज्ञापन


टेस्टोस्टेरोन हार्मोन पुरुषों के जननांग के विकास के लिए अहम माना जाता है।

सलाह

Pregnant women warned paracetamol may harm unborn sons' fertility

नेशनल हेल्थ सर्विस के दिशानिर्देशों के मुताबिक गर्भवती महिला को ज़रुरत होने पर ही पेरासिटामोल दवा लेनी चाहिए और कोशिश करनी चाहिए वे उसे ज्यादा न लें।

इन दिशानिर्देशों में ये भी कहा गया है कि अगर किसी गर्भवती महिला को इलाज के लिए लंबे समय के लिए इस दवा को लेना पड़ता है तो वो चिकित्सिय सलाह जरुर ले।

ब्रिटेन की मेडिसन एंड हेल्थकेयर प्रोडक्ट रेग्यूलेटरी एजेंसी का कहना है कि पेरासिटामोल दर्द को कम करने वाली उन कुछ दवाओं में से एक है जिसे आमतौर पर गर्भवती महिलाओं के लिए सुरक्षित माना जाता है।

लेकिन इससे पहले किए गए शोध ये सुझाव देते है कि पेरासिटामोल का सेवन गर्भ में पल रहे शिशु के विकास को प्रभावित कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed