फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   patient room 2020 reveals their designs

ऐसा होगा 21वीं सदी का सबसे हाइटेक अस्पताल

Fri, 09 Aug 2013 07:48 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 09 Aug 2013 07:48 AM IST
विज्ञापन
patient room 2020 reveals their designs
जरा सोचिए, ऐसा अस्पताल हो जहां नर्स या किसी बाहरी व्यक्ति के घुसते ही सिंक हाथ धोने का इशारा करने लगे, हॉलीवुड फिल्मों की तरह मरीज की देखरेख और टाइमपास करने के लिए वर्चुअल स्क्रीन खुल जाए।
विज्ञापन


शहरों और कस्बो के अस्पतालों की खस्ता हालत को देखते हुए हमारे लिए यह किसी सपने या हॉलीवुड फिल्म से कम न हो लेकिन न्यूयॉर्क में 2020 तक एक ऐसा अस्पताल जरूर तैयार हो जाएगा जो अब तक का सबसे हाईटेक अस्पताल हो सकता है।
विज्ञापन


न्यूयॉर्क में डूओपोंट कोरियन डिजाइन स्टूडियो में एनएक्सटी हेल्थ नामक एक स्वयंसेवी संगठन ने अमेरिका के रक्षा विभाग की मदद से अपना नया प्रोजेक्ट 'पेशेंट रूम 2020' पेश किया जिसमें उन्होंने अस्पतालों के वार्ड के बेहद हाइटेक और क्रिएटिव मॉडल पेश किए हैं।hitech hospital
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अस्पताल में मरीज के वार्ड को पूरी तरह संक्रमण से मुक्त रखने का प्रयास किया गया है जिसमें इसका इन्फ्रास्ट्रक्चर कुछ ऐसा तैयार किया गया है जिससे बैक्टीरिया को छिपने की जगह ही न मिल सके। इसके लिए कमरे के दीवर, छत और फर्श को पूरी तरह से एंटीमाइक्रोबियल बनाया गया है।

hitech hospitalवार्ड रूम में घुसते ही हाथ धोना आप न भूलें इसके लिए सिंह का रंग आपके घुसते ही बदल जाएगा। इतना ही नहीं, मरीज को बाथरूम जाने में किसी भी तरह की तकलीफ न हो इसके लिए स्लाइटर से बंटे ओपन बाथरूम हैं।


hitech hospitalरोगी का साथ देने के लिए कुछ ऐसी टैबलेट्स हैं जिनका इस्तेमाल न सिर्फ रोगी अपनी मदद के लिए कर सकेगा बल्कि ये उसकी हालत में कितना सुधार हुआ है, कमरे का तापमान और वातावरण का निरीक्षण भी करेंगी। इसके अलावा इनपर कंप्यूटर गेम्स भी खेला जा सकेगा। इतना ही नहीं, फर्श को इतना मुलायम बनाया गया है कि रोगी के गिरने पर भी उसे चोट नहीं लग सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed