{"_id":"17315450e5f1ce72d76db2b297008b52","slug":"one-year-to-be-ebola-free-hindi-news-pp","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिर कब तक खत्म होगा इबोला? ","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
आखिर कब तक खत्म होगा इबोला?
Updated Sun, 23 Nov 2014 07:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की मून ने कहा है कि अगले साल की छमाही तक इबोला संक्रमण का प्रभाव पूरी तरह ख़त्म हो सकता है बशर्ते दुनिया इससे निपटने के उपायों में तेज़ी दिखाए।
विज्ञापन
हालांकि उन्होंने साथ ही चेतावनी दी है कि भले ही पश्चिम अफ़्रीका के कुछ हिस्सों में इबोला के नए मामले में कमी आ रही है लेकिन माली में छह लोगों की मौत गहरी चिंता का विषय है।
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र के इबोला अभियान के प्रमुख एंथनी बैनबरी ने कहा कि इबोला वायरस से उबरने में दुनिया को अभी वक़्त लगेगा।
गिनी, सियरा लियोन और लाइबेरिया में इबोला संक्रमण का सबसे ज़्यादा असर देखा गया है।
इबोला संक्रमण से 5,400 से ज़्यादा लोगों की मौत हुई है।
इबोला संक्रमण से इन तीन देशों में 5,400 से ज़्यादा लोगों की मौत हुई है।
इसके अलावा नाइजीरिया, माली, स्पेन और अमरीका जैसे देशों में भी इबोला के असर से कुछ की मौत हुई है।
वहीं लाइबेरिया की पुलिस ने कहा है कि देश के सभी समुद्र तटों को 29 नवंबर से बंद कर दिया जाएगा।
यह बंदी तब तक जारी रहेगी जब तक लाइबेरिया इबोला मुक्त घोषित न हो जाए।