{"_id":"2bd86907c84ffd35c40386b9789e6300","slug":"obesity-boost-risk-of-10-cancers-hindi-news-pp","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोटापा बढ़ाता है इन 10 कैंसर का खतरा","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
मोटापा बढ़ाता है इन 10 कैंसर का खतरा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 17 Aug 2014 07:45 AM IST
विज्ञापन
अगर आपका वजन पर नियंत्रण नहीं है तो जान लें कि बढ़ता मोटापा 10 अलग-अलग तरह के कैंसर का खतरा पैदा कर सकता है।
विज्ञापन
ब्रिटिश शोधकर्ताओं की मानें तो मोटापे के 10 अलग-अलग तरह के कैंसर का खतरा बढ़ जाता है।
उनके अनुसार, ''बॉडी मास इंडेक्स में पांच किलो का इजाफा गर्भाशय के कैंसर का रिस्क 62 प्रतिशत बढ़ता है, किडनी (25 प्रतिशत), गॉल ब्लैडर (31 प्रतिशत), सर्विक्स (10 प्रतिशत), थायरॉडि (9 प्रतिशत) और ल्यूकेमिया का रिस्क 9 प्रतिशत बढ़ाता है।''
इतना ही नहीं, अधिक बीएमआई के कारण लिवर के कैंसर का रिस्क 19 प्रतिशत बढ़ता है, पेट का कैंसर (10 प्रतिशत), ोवरी का कैंसर (9 प्रतिशत) और ब्रेस्ट कैंसर का रिस्क 5 प्रतिशत बढ़ सकता है।
विज्ञापन
यह शोध द लांसेट जर्नल में प्रकाशित हुआ है।