{"_id":"7991bd44-45ba-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"new-cholesterol-medicine","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब दिल पर नहीं लगेगा कोलेस्ट्रॉल का ब्रेक","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
अब दिल पर नहीं लगेगा कोलेस्ट्रॉल का ब्रेक
इलाहाबाद/ब्यूरो
Updated Fri, 14 Dec 2012 12:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनियमित दिनचर्या या खान-पान के कारण मोटापा तथा हार्ट संबंधी बीमारी के शिकार लोगों की चिंता बहुत हद तक दूर होने जा रही है। भारतीय मूल के वैज्ञानिक ने शरीर में कोलेस्ट्राल घटाने वाली दवा तैयार की है।
यह दवा शरीर में पाए जाने वाले लाभकारी बैक्टीरिया से बनाई गई है इसलिए इसे अधिक कारगर बताया जा रहा है। दावा यह भी किया जा रहा कि इसका साइड इफेक्ट भी नहीं होगा। जनवरी में यह दवा बाजार में भी उतार दी जाएगी। इसके लिए अमेरिका की एक कंपनी से समझौता भी हो गया है।
ट्रिपलआईटी के विज्ञान समागम में पहुंचे मैकगिल यूनिवर्सिटी मोनट्रील कनाडा के प्रोफेसर सत्य प्रकाश ने बताया कि भागमभाग में सभी की दिनचर्या अनियंत्रित हो गई है। इसकी वजह से बड़ा तबका कोलेस्ट्राल बढ़ने की समस्या से ग्रसित है। उन्होंने बताया कि अभी उपलब्ध दवाओं की तुलना में यह टैबलेट काफी कारगर है, जो शरीर में आठ से 10 फीसदी तक कोलेस्ट्राल घटा देती है।
विज्ञापन
प्रोफेसर प्रकाश ने बताया कि आहार नाल में लाभ पहुंचाने वाले कई बैक्टिरिया भी पाए जाते हैं। यह दवा उन्हीं से बनाई गई है। इसलिए इसका साइड इफेक्ट भी नहीं है। इसका मनुष्य पर सफल ट्रायल हो चुका है। ‘कार्डियोविवा’ नामक यह दवा अगले महीने अमेरिका और कनाडा में एक साथ बाजार में उतारी जाएगी। बताया कि इसके बाद जल्द ही यह दवा भारत के बाजार में भी उपलब्ध होगी।