फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   Maggi Found To Be Unsafe

बच्चों को मैगी खिलाकर कहीं खतरे में तो नहीं डाल रहे आप!

Sat, 23 May 2015 10:43 AM IST
Updated Sat, 23 May 2015 10:43 AM IST
विज्ञापन
Maggi Found To Be Unsafe

हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मैगी के कई पैकेटों को जब्त कर उनकी जांच राज्य की प्रयोगशाला में की थी। जिसमें अधिकारियों ने दावा किया है कि जांच में 'मोनोसोडियम ग्लूकोमैट' की काफी मात्रा पाई गई है।

विज्ञापन


इतना ही नहीं जांच में मैगी के पैकेटों में 'लेड' यानी सीसे की मात्रा भी तय मानकों से काफी अधिक पाई गयी थी।

तय मानकों के अनुसार इसकी मात्रा 2. 5 पीपीएम तक हो सकती है जबकि खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों का दावा है कि इसकी मात्रा 17 पीपीएम तक पायी गयी।
विज्ञापन


जानिए, सीसे की अधिक मात्रा कैसे हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।

सीसा रसायन है सेहत में बाधा

Maggi Found To Be Unsafe

पेंट में होता है सबसे ज्यादा सीसाशरीर में सीसा कई अंगों और केंद्रीय तंत्रिका तंत्र के लिए खतरनाक माना जाता है। सीसा एक विषैला रसायन है जो लोगों की सेहत और बच्चों के मानसिक विकास में बाधा पैदा कर सकता है।

भारत में बिकने वाले ज्यादातर पेंट में स्वास्‍थ्य के लिए हानिकारक सीसे की मात्रा बहुत ज्यादा होती है।सीसा खासतौर पर बच्चों के लिए अधिक खतरनाक है क्योंकि शरीर में सीसे की अधिक मात्रा उनके विकास को काफी हद तक प्रभावित कर सकती है।

सीसा आमतौर पर अन्य मुख्य खाद्य पदार्थों के बजाए पानी में मौजूद प्रदूषित पदार्थों में अधिक पाया जाता है।

सोचने-समझने की क्षमता करता है कम

Maggi Found To Be Unsafe

खामोश महामारी है येसीसा का इस्तेमाल घरेलू पेंट्स के अलावा बैटरी और कपडे़ धोने के साबुन में भी होता है। डाक्टरों के मुताबिक, यह महामारी से भी खतरनाक है और वो इसे साइलेंट एपीडेमिक या खामोश महामारी भी पुकारते हैं।

डाक्टरों का कहना है कि सीसा सांस के साथ अन्दर जाने के अलावा, छूने, चाटने जैसे माध्यम से शरीर में प्रवेश कर सकता है। शोध में पाया गया है कि सीसा बच्चों के सोचने-समझने की क्षमता कम करता है और गर्भवती औरतों पर भी असर डाल सकता है।

कई बार इसे कैंसर और ब्लड प्रेशर से भी जोड़ कर देखा गया है।अमरीकी संस्था टॉक्सिक सब्सटांस एंड डीजीज रजिस्ट्री के मुताबिक, खून के एक डेसी लीटर में दस माईक्रो ग्राम से अधिक सीसे की मौजूदगी घातक हो सकती है।

कुछ प्रयोगों के आधार पर भारत के 60 प्रतिशत से अधिक बच्चों के शरीर में यह इस अनुपात से कई गुना अधिक होगी।

विज्ञापन

धीरे-धीरे प्रभावित करता है लेड प्वॉइजनिंग

Maggi Found To Be Unsafe

कब्ज की समस्या भी है इसका बड़ा लक्षणलेड प्वाइजनिंग के बहुत सारे लक्षण हो सकते हैं। ये शरीर के कई अंगों को अलग-अलग तरह से प्रभावित करता है। आमतौर पर लेड प्वॉइजनिंग धीरे-धीरे प्रभावित करता है।

अगर बार-बार लेड शरीर में जाता है तो एबडोमिनल पेन होता है। पेट के निचले हिस्से में मरोड़े उठने लगते हैं। बहुत ज्यादा गुस्सा आने लगता है। कब्ज की समस्या होती है। सोने में दिक्कत आती हैं।

सिरदर्द होना, चिड़चिड़ापन, चक्कर आना, उच्च रक्तचाप सभी इसके लक्षण है। याददाश्त कमजोर होना, किडनी से संबंधित समस्याएं भी हो सकती हैं।

हड्डियों को नुकसान पहुंचता है

Maggi Found To Be Unsafe

डॉक्टर कहते हैं पड़ जाएगी लत इसकी लतन्यूट्रिशियन डॉ. दार्शिनी बाली का कहना है ‌कि मोनासोडियम ग्लूकोमैट अगर खाद्य पदार्थों मे बहुत ज्यादा पाया जाता है तो इसके स्वास्‍थ्य को बहुत नुकसान होता है।

उनके मुताबिक, प्रिसर्व करने वाले खाने के लिए मोनासोडियम ग्लूकोमैट का इस्तेमाल होता जिससे हड्डियों को नुकसान पहुंचता है।खासतौर पर बच्चा जब बड़ा हो रहा होता है तो उसे ये बहुत नुकसान पहुंचाता है।

साथ ही जंकफूड होने के कारण इससे वजन भी बढ़ता है। साथ ही इसे खाद्य पदार्थों की लत पड़ जाती है और बार-बार खाने का मन करता है।वहीं लेड के शरीर में अधिक जाने से लीवर को बहुत नुकसान पहुंचता है।

इतना ही नहीं, ब्रेन को भी ये प्रभावित करता है और नर्व्स पर भी बुरा असर पड़ता है। ऐसे खाद्य पदार्थों में अधिक नमक होने के कारण उच्च रक्तचाप की शिकायत भी होने लगती है।साभारः बीबीसी/फोटोः गेटी इमेज

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed